लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेनः पीएम ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का ने लंदन में किया भारत का प्रसिद्ध कुचिपुड़ी डांस, देखें वायरल वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2022 11:00 IST

लंदन में आयोजित 'कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल - रंग 2022' में परफॉर्म करने पहुंची ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने कहा- भारत वह जगह है जहां मेरा परिवार, घर और संस्कृति एक साथ मिलते हैं और मुझे हर साल वहां जाना पसंद है।

Open in App
ठळक मुद्देअनुष्का सुनक के डांस कार्यक्रम में उनकी मां अक्षता मूर्ति भी पहुंची थीं।ऋषि सुनक के माता-पिता भी नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुए थे।इस उत्सव में चार वर्ष की उम्र से लेकर 85 वर्ष के आयु वर्ग के करीब 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया था।

लंदनः ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने शुक्रवार को लंदन में कई बच्चों के साथ कुचिपुड़ी डांस कर चर्चा मे बनी हुई हैं। 9 साल की अनुष्का ने 'कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल - रंग 2022'  में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने इस नृत्य शैली का प्रदर्शन किया। यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा समावेशी अंतर-पीढ़ीगत उत्सव माना जाता है।

अनुष्का सुनक के डांस कार्यक्रम में उनकी मां अक्षता मूर्ति भी पहुंची थीं। इसके साथ ही ऋषि सुनक के माता-पिता भी नृत्य कार्यक्रम में शामिल हुए थे। गौरतलब है कि अक्षता इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। 

लंदन में आयोजित 'कुचिपुड़ी डांस फेस्टिवल - रंग 2022' में परफॉर्म करने पहुंची ऋषि सुनक की बेटी अनुष्का सुनक ने कहा- भारत वह जगह है जहां मेरा परिवार, घर और संस्कृति एक साथ मिलते हैं और मुझे हर साल वहां जाना पसंद है।

इस उत्सव में चार वर्ष की उम्र से लेकर 85 वर्ष के आयु वर्ग के करीब 100 कलाकारों ने हिस्सा लिया था, जिनमें लाइव संगीतकार, बुजुर्ग समकालीन नृत्य कलाकार (65+ वर्ष के प्रदर्शन समूह), व्हीलचेयर डांसर, नटरंग ग्रुप, पोलैंड के अंतर्राष्ट्रीय बर्सेरी छात्र शामिल थे। 

 

 

 

टॅग्स :ऋषि सुनकUKवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?