लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने हांगकांग के निर्वासित कार्यकर्ता से मुलाकात की

By भाषा | Updated: December 10, 2020 13:19 IST

Open in App

लंदन, 10 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन की विदेश मंत्री ने हांगकांग के लोकतंत्र समर्थक निर्वासित कार्यकर्ता नाथन लॉ से अर्धस्वायत्त क्षेत्र की स्थिति और ब्रिटेन की नई आव्रजन नीतियों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात की।

ब्रिटेन की इस नीति का मकसद हांगकांग पर बीजिंग के दबदबे से उपजी चिताओं के बाद शहर छोड़ने की इच्छा रखनेवाले लोगों की मदद करना है।

प्रीति पटेल लॉ से मुलाकात करने वाली ब्रिटेन की पहली मंत्री हैं। बीजिंग की ओर से गिरफ्तारी का वारंट जारी होने से पहले लॉ हांगकांग से भागने में सफल रहे थे।

बुधवार को हुई बैठक के बाद पटेल ने एक बयान में कहा, ‘‘ ब्रिटेन हांगकांग के लोगों के साथ खड़ा रहेगा और उनकी सुरक्षा और स्वतंत्रता बनाए रखने का अपना वादा निभाएगा।’’

ब्रिटेन ने जुलाई में घोषणा की थी कि वह हांगकांग के करीब 30 लाख लोगों को नागरिकता की पेशकश करेगा। ब्रिटेन के प्राधिकारी इस बात पर जोर दे रहे हैं कि वे ब्रिटेन के पूर्व उपनिवेश के प्रति अपने ऐतिहासिक कर्तव्य को बरकरार रखेंगे।

हालांकि चीन ने ब्रिटेन की इस पेशकश की निंदा करते हुए इसे घरेलू मामलों में ब्रिटेन का दखल करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा