लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश अदालत ने जूलियन असांजे को अमेरिका भेजने का दिया आदेश, गृहमंत्री प्रीति पटेल के पाले में पहुंची प्रत्यर्पण की गेंद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 20, 2022 16:27 IST

ब्रिटेन की अदालत ने विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के मामले में आदेश दिया है कि असांजे की फाइल ब्रिटेन की आंतरिक मंत्री प्रीति पटेल के पास भेजी जाएगी, जो तय करेंगी कि गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों को जारी करने के लिए विकीलीक्स के संस्थापक को अमेरिका डिपोर्ट किया जाना चाहिए या नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देविकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को जिपोर्ट करने की फाइल प्रीति पटेल के पास भेजी गईअसांजे पर इराक और अफगानिस्तान युद्धों से संबंधित गुप्त फाइलों को सार्वजनिक करने का आरोप है50 साल के असांजे यूएस में जासूसी करने सहित कुल 18 आपराधिक मामलों में वांछित हैं

लंदन: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन की अदालत ने बुधवार को इराक और अफगानिस्तान युद्धों से संबंधित गुप्त फाइलों को सार्वजनिक करने और उन्हें प्रकाशित करने के आरोपों के मामले में दर्ज मुकदमें में सुनवाई के लिए अमेरिका डिपोर्ट करने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक इस संबंध में काननू प्रक्रिया लंबे समय से चल रही। इस मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए ब्रिटिश न्यायाधीश ने आदेश दिया कि जूलियन असांजे की फाईल ब्रिटेन की आंतरिक मंत्री प्रीति पटेल के पास भेजी जाएगी, जो तय करेंगी कि गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों को जारी करने के लिए विकीलीक्स के संस्थापक को अमेरिका डिपोर्ट किया जाना चाहिए या नहीं।

हालांकि प्रत्यर्पण आदेश पर प्रीति पटेल के दस्तखत होने के बाद भी असांजे ज्यूडिशियल रिव्यू के जरिए फैसले को चैलेंज कर सकते हैं। ज्यूडिशियल रिव्यू की प्रक्रिया में एक जज के अंडर में होती है, जो इस बात की जांच करता है कि सरकार ने जो फैसला लिया है वो सही है या फिर नहीं।

वहीं रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने जूलियन असांजे का समर्थन में प्रीति पटेल से आग्रह किया है कि वो असांदे के 'प्रत्यर्पण की फाइल पर साइन करने से मना कर दें। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स का कहना है कि पत्रकारिता और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा' के लिए मंत्री प्रीति पटेल सहानुभूतिपूर्वक मामले में विचार करें।

मालूम हो कि साल 2010 में 50 साल के जूलियन असांजे ने विकीलीक्स के जरिये अमेरिका की कई सिक्रेट फाइलों को पब्लिक कर दिया था, जिसके कारण असांजे पर अमेरिका में जासूसी कानून तोड़ने सहित कई अन्य मामलों में कुल 18 आपराधिक केस दर्ज हैं लेकिन चूंकि असांजे अमेरिका की जमीन पर नहीं हैं, इसलिए वो सभी केस लंबित चल रहे हैं। 

टॅग्स :जूलियन असांजेअमेरिकाLondonPriti Patel
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत