लाइव न्यूज़ :

UK कोर्ट ने ब्रिटिश-पाकिस्तानी शख्स को अहमद वकास गोराया हत्या मामले में पाया दोषी

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 29, 2022 10:19 IST

नीदरलैंड में रहने वाले ब्लॉगर अहमद वकास गोराया की हत्या की साजिश रचने के जुर्म में ब्रिटिश अदालत ने 31 वर्षीय ब्रिटिश पाकिस्तानी गोहिर खान को दोषी करार दिया।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश अदालत ने ब्लॉगर अहमद वकास गोराया की हत्या की साजिश रचने के जुर्म में गोहिर खान को दोषी करार दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोहिर खान को मार्च के दूसरे हफ्ते में सजा दिए जाने की उम्मीद है। खान पर पिछले साल जून में गोराया की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था।

लंदन: ब्रिटिश अदालत ने शुक्रवार को नीदरलैंड में रहने वाले ब्लॉगर अहमद वकास गोराया (Ahmad Waqass Goraya) की हत्या की साजिश रचने के जुर्म में 31 वर्षीय ब्रिटिश पाकिस्तानी गोहिर खान को दोषी करार दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरमार्केट में काम करने वाले गोहिर खान को मार्च के दूसरे हफ्ते में सजा दिए जाने की उम्मीद है। 

जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम लंदन के किंग्स्टन-ऑन-थेम्स में न्यायाधीश ने खान को आजीवन कारावास की सजा का सामना करने के साथ 11 मार्च को सजा के लिए मामले को स्थगित कर दिया। बता दें कि पूर्वी लंदन में रहने वाले खान पर पिछले साल जून में गोराया की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया था। उसे ट्रेन से यूके लौटने के बाद गिरफ्तार किया गया था। 

वहीं, पाकिस्तानी पब्लिकेशन के मुताबिक, खान ने गोराया की हत्या की साजिश रची थी यह सुनवाई के दौरान यह साबित किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए खान ने अच्छी खासी रकम भी ली थी। इसके अलावा ब्रिटिश ज्यूरी को यह भी बताया गया कि कैसे एक पाकिस्तानी बिचौलिए मुजामिल ने 2021 में गोहिर खान से संपर्क किया और इस काम के लिए पैसों का लेन-देन हुआ। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मुजामिल किसके लिए काम करता है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान में पांच ब्लॉगरों के अपहरण के बाद एक्टिविस्ट व ब्लॉगर अहमद वकास गोराया ने देश को छोड़ने का फैसला लिया था। वहीं, गोहिर खान की बात करें तो उसका जन्म तो ब्रिटेन में हुआ, लेकिन 13 साल की उम्र में स्कूल की पढ़ाई के लिए वह लाहौर चला गया, जहां उसने अपनी पढ़ाई की। हालांकि, वो साल 2007 में वापस लंदन आ गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट