लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी अबू धाबी पहुंचे, UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने की अगवानी, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 28, 2022 18:17 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में एक बैठक की। पीएम मोदी जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देयूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। शेख खलीफा का लंबी बीमारी के बाद 73 साल की आयु में 13 मई को निधन हो गया था।भारत ने शेख खलीफा के निधन के बाद एक दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की थी।

अबू धाबीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खाड़ी देश के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक जताने के लिए मंगलवार को संक्षिप्त यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंचे। यूएई के मौजूदा राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री मोदी की यहां हवाई अड्डा पर अगवानी की।

मोदी जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री ने जर्मनी में शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक कल्याण एवं समृद्धि को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की शेख खलीफा का लंबी बीमारी के बाद 73 साल की आयु में 13 मई को निधन हो गया था।

मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया था जिनके नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध समृद्ध हुए। भारत ने शेख खलीफा के निधन के बाद एक दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की थी।

इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में एक बैठक की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जर्मनी में जी 7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद संयुक्त अरब अमीरात की एक छोटी यात्रा के लिए रवाना पर पहुंचे। कई नेताओं से मुलाकात की। संयुक्त अरब अमीरात में वह पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर अपनी व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की।

13 मई को एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मोदी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए उन्हें एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया था, जिनके तहत भारत-यूएई संबंध समृद्ध हुए। पीएम ने कहा कि ये रिश्ता और भी मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक व्यक्त करने के लिए अबू धाबी पहुंचे हैं। दोनों देश के रिश्ते को देखते हुए पीएम मोदी ने यह कदम उठाया। 

टॅग्स :UAEनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा