लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में टीटीपी के दो आतंकवादी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:43 IST

Open in App

(एम जुल्करनैन)

लाहौर, 21 दिसंबर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से कथित तौर पर संबंधित दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर उनसे भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पंजाब के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि विभाग ने प्रांत के ओकारा जिले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को निशाना बनाकर किए जाने वाले हमले को नाकाम कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा, “एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीटीडी की एक टीम ने पुलिस के साथ सोमवार को ओकारा बाईपास पर स्थित एक घर पर छापा मारा और टीटीपी के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रफीक और नईम के रूप में हुई है, जो डेरा इस्माइल खान (खैबर पख्तूनख्वा प्रांत) के रहने वाले हैं।”

प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के पास से पांच हथगोले सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। उन्हें सीटीडी थाना सहीवाल में स्थानांतरित कर दिया गया है और उन पर आतंकवाद की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पिछले हफ्ते, सीटीडी ने प्रांत के विभिन्न इलाकों में छापेमारी के दौरान इस्लामिक स्टेट (आईएस) और टीटीपी से जुड़े नौ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात