लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आए दो यात्रियों के ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की आशंका

By भाषा | Updated: December 3, 2021 08:40 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, तीन दिसंबर सिंगापुर में दक्षिण अफ्रीका से आए दो यात्रियों की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर उनके कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की आशंका है।

देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ‘सिंगापुर एयरलाइंस’ (एसआईए) की उड़ान संख्या एसक्यू479 से दक्षिण अफ्रीका से सिंगापुर आए दो यात्री बुधवार को ओमीक्रोन से ‘‘प्रारंभिक रूप से संक्रमित’’ पाए गए हैं।

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने मंत्रालय के हवाले से कहा, ‘‘संक्रमित पाए गए दोनों व्यक्तियों को एक दिसंबर को सिंगापुर पहुंचने के बाद पृथक-वास में भेज दिया गया था और वे किसी से संपर्क में नहीं आए।’’

मंत्रालय ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से यहां आए दोनों यात्री राष्ट्रीय संक्रामक रोग केंद्र (एनसीआईडी) के पृथक-वास वार्ड में हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। दोनों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और उन्हें ‘‘खांसी और गले में खराश जैसे हल्के लक्षण हैं।’’

संक्रमित पाया गया पहला व्यक्ति 44 वर्षीय सिंगापुरी नागरिक है, जो जोहानिसबर्ग होते हुए मोजाम्बिक से यहां आया था। दूसरी संक्रमित 41 वर्षीय सिंगापुरी महिला है, जो दक्षिण अफ्रीका से यहां आई थीं। यात्रा शुरू करने से पहले दोनों की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई थी।

सिंगापुर पहुंचने पर इन दोनों की पीसीआर जांच कराई गई थी, जिसमें उनके संक्रमित पाए जाने की पुष्टि होने पर उन्हें एनसीआईडी ले जाया गया। मंत्रालय ने कहा, ‘‘उनकी पीसीआर जांच रिपोर्ट में एस-जीन टार्गेट फेलियर की मौजूदगी का पता चला, जिसका संबंध ओमीक्रोन से होने की आशंका है। राष्ट्रीय जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला, ओमीक्रोन के संक्रमण की पुष्टि के लिए पूर्ण जीनोम अनुक्रमण कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल