लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क के दो शीर्ष सांसदों ने गवर्नर कुओमो से समर्थन वापस लिया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 10:52 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, आठ मार्च (एपी) अमेरिका की न्यूयॉर्क विधायिका के दो शीर्ष डेमोक्रेटिक सदस्यों ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो से रविवार को समर्थन वापस ले लिया। कुओमो पर नर्सिंग होम में कोविड-19 के कारण मरने वाले लोगों की संख्या वास्तविकता से कम बताने का भी आरोप है।

सीनेट में बहुमत की नेता एंड्रिया स्टीवर्ट-कजन्स राज्य में पहली ऐसी डेमोक्रेटिक नेता हैं, जिन्होंने कहा कि तीन बार गवर्नर चुने गए कुओमो को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। असेम्बली के स्पीकर कार्ल हीस्टी ने कुओमो के इस्तीफे की मांग तो नहीं की, लेकिन उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘‘गवर्नर को अब गंभीरता से इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या वह न्यूयॉर्क के लोगों की आवश्यकता को प्रभावी तरीके से पूरा कर सकते हैं।’’

कुओमो के लिए काम करने वाली दो महिलाओं ने गवर्नर पर अनुचित व्यवहार करने का शनिवार को सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया था।

स्टीवर्ट कजन्स ने एक बयान में कहा, ‘‘हर रोज एक नई बात सामने आ रही है, जिससे सरकार का काम प्रभावित हो रहा है। न्यूयॉर्क अब भी महामारी से जूझ रहा है और इसके सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी प्रभाव झेल रहा है। हमें रोजाना पैदा हो रहे भटकाव के बिना काम करने की आवश्यकता है। राज्य के गवर्नर कुओमो को इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

स्टीवर्ट कजन्स के इस बयान से पहले रविवार को कुओमो ने कहा था कि उनका इस्तीफा देना ‘अलोकतांत्रिक’ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल