लाइव न्यूज़ :

यूनान के क्रीत द्वीप में दो शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए

By भाषा | Updated: December 27, 2021 08:41 IST

Open in App

एथेंस, 27 दिसंबर (एपी) यूनान के दक्षिणी द्वीप क्रीत में 5.2 और 5.4 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।

एथेंस स्थित ‘इंस्टीट्यूट ऑफ जियोडायनामिक्स’ ने बताया कि 5.2 तीव्रता का पहला भूकंप क्रीत द्वीप के पूर्व में शाम सवा पांच बजे, नौ किलोमीटर गहराई में आया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, भूकंप के झटके क्रीत और कारपाथोस, कासोस, रोड्स तथा सेंटोरिनी द्वीपों में महसूस किए गए।

‘इंस्टीट्यूट ऑफ जियोडायनामिक्स’ ने बताया कि पहले भूकंप के केंद्र से करीब 25 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में रात आठ बजकर 59 मिनट पर 6.3 किलोमीटर की गहराई में 5.4 तीव्रता का दूसरा भूकंप आया।

कासोस के महापौर ने सरकारी संवाद समिति ‘एएनए’ को बताया कि किसी भी भूकंप के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

संस्थान ने बताया कि इसके अलावा एथेंस के पश्चिम में शाम छह बजकर 14 मिनट पर 16.7 किलोमीटर की गहराई में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका क्रीत में आए दो भूकंपों से कोई संबंध नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल