लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलिया: मेलबर्न कार क्रैश में 14 घायल, पुलिस को आतंकी हमले का शक

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 21, 2017 18:33 IST

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में क्रिसमस मार्केट में हंगामा, पैदल यात्रियों को रौंदती हुई निकली कार

Open in App

ऑस्ट्रेलियन पुलिस ने मेलबर्न में सड़क के किनारे फूटपाथ पर चल रहे लोगों पर कार चढ़ाने के लिए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की पुलिस का कहना है कि एक क्रिसमस मार्केट के क्रॉउड के पास फ्लाइंडर्स स्ट्रीट पर सफेद रंग की एसयूवी कई लोगों से टकराती हुई आगे निकल गई।

पुलिस ने बताया कि घटना विक्टोरिया शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर यह घटना हुई है। इस घटना में तकरीबन 14 लोग घायल हुए हैं। सभी लोगों को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां कुछ लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। वहीं इन 14 लोगों में से एक चार साल के बच्चे को गंभीर चोट आई है, जो अस्पताल में भर्ती है और अभी भी उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।

 

ऑस्ट्रेलियन पुलिस को इस बात का भी शक है कि घटना प्लानिंग के साथ की गई है। हालांकि बाद में पुलिस में अपने बयान को सुधारते हुए कहा कि घटना की पूरी जांच किए बिना इसे चरमपंथ से जोड़ना सही नहीं है। विक्टोरिया पुलिस के कमिश्नर रसेल बैरेट का कहना है कि इस हादसे के मकसद के बारे में अभी कुछ बोलना उचित नहीं है। साथ ही कमिश्नर ने लोगों को इस बात की सलाह दी है कि वह इस इलाके में अभी ना जाए।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने इस घटना में आतंकवादी हमला होने पर संदेह जताया है, हालांकि अधिकारियों द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

विक्टोरिया पुलिस ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उस  घटनास्थल पर मौजूद लोगों से वीडियो और फोटो मांगे हैं साथ ही टनेस के तौर पर पुलिस स्टेशन भी बुलाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाविश्व समाचाररोड एक्सिडेंट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल