लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2020 08:31 IST

Open in App

सेंट पीटर्सबर्ग (अमेरिका), तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी की घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत दो लोग घायल हो गए।

सेंट पीटर्सबर्ग पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में बताया कि गोलीबारी की घटना बुधवार दोपहर में हुई ।

‘टंपा बे टाइम्स’ अखबार के मुताबिक घायल अधिकारी को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने घायल हुए दूसरे व्यक्ति के बारे में ज्यादा विस्तार से नहीं बताया।

गोलीबारी की यह घटना क्यों हुई, पुलिस ने इस बारे में भी कुछ नहीं बताया है।

फेसबुक पर गोलीबारी की घटना का एक वीडियो भी पोस्ट किया गया। गोली चलने की 12 से ज्यादा बार आवाजें सुनायी दी। इस दौरान कई अधिकारी सादी वर्दी में एक गाड़ी पर गोली चला रहे थे । इस गाड़ी को कई अन्य गाड़ियों ने घेर रखा था, इसमें पुलिस की भी गाड़ियां थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत