लाइव न्यूज़ :

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में दो और भारतीय-कनाडाई नेता मंत्रिमंडल में शामिल

By भाषा | Updated: June 19, 2021 16:02 IST

Open in App

टोरंटो, 19 जून भारतीय मूल के दो और कनाडाई नेताओं को कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मंत्रिमंडल में जगह मिली है और इसके साथ ही कार्यकारी परिषद में इस समुदाय के सदस्यों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

ओंटारियो के प्रीमियर डाउग फोर्ड ने शुक्रवार को अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किया। कोविड-19 महामारी के दौरान कैरीबियाई देश में छुट्टी मनाने की वजह से अपने पद से इस्तीफा देने वाले पूर्व वित्त मंत्री की वापसी दीर्घकालीन देखभाल मंत्री के तौर पर हो रही है।

राज्य में अगले साल जून में चुनाव होने वाला है और उससे ठीक एक साल पहले मंत्रिमंडल में बदलाव किए गए हैं।

पिछले मंत्रिमंडल में भारतीय-कनाडाई मंत्री प्रभमीत सरकारिया (30) थे, जो छोटे व्यवसाय एवं लालफ़ीताशाही में कमी मामलों के सहायक मंत्री थे। अब उनकी पदोन्नति कोष बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर हुई है। ओंटारियो में पगड़ी पहनेवाले वह पहले सिख कैबिनेट मंत्री हैं। उनके अलावा परम गिल और नीना टंगारी को मंत्रिमंडल में जगह मिली है। गिल को नागरिकता एवं बहुसंस्कृतिवाद विभाग मिला है जबकि नीना को छोटे व्यवसाय एवं लालफीताशाही में कमी विभाग में सहायक मंत्री बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल