लाइव न्यूज़ :

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों को लेकर दो पूर्व सांसदों ने अपराध स्वीकार किया

By भाषा | Updated: February 16, 2021 15:40 IST

Open in App

हांगकांग, 16 फरवरी (एपी) हांगकांग में अवैध रूप से एकत्र होने के आरोप में यहां के दो पूर्व सांसदों ने मंगलवार को अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

इसके साथ ही, इन दोनों नेताओं सहित कुल नौ लोगों के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई शुरू हो गई। इस घटनाक्रम को अर्द्ध स्वायत्त चीनी क्षेत्र में असहमति व्यक्त करने वालों पर एक कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

कार्यकर्ताओं पर 2019 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान अवैध रूप से एक सभा करने और उसमें भाग लेने का आरोप है।

उनमें हांगकांग लोकतंत्र आंदोलन के 82 वर्षीय पूर्व सैनिक मार्टिन ली, समाचार पत्र प्रकाशक जिम्मी लई भी शामिल है। उन्हें उनके लोकतंत्र समर्थक गतिविधियों से जुड़े अन्य आरोपों को लेकर बगैर जमानत के हिरासत में रखा गया है।

हांगकांग की विधायिका के जिन दो पूर्व सदस्यों ने अपना अपराध स्वीकार किया है, उनमें आउ नोक-हिन और लियुंग यीव-चुंग शामिल हैं।

वहीं, सात अन्य ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया है।

अदालत में मंगलवार को पेश हुए ये नौ लोग उन करीब 15 जाने-माने कार्यकर्ताओं में शामिल हैं, जिन्हें पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि हांगकांग में 2019 में सरकार के एक विधेयक के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन हुए थे। हालांकि, बाद में यह विधेयक वापस ले लिया गया। इस विधेयक में अपराध के संदिग्ध व्यक्तियों को मुकदमे के लिए चीन प्रत्यर्पित किये जाने का प्रावधान किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल