लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के फ्लोरिडा में हुई गोलीबारी में दो एजेंट की मौत, तीन घायल, संदिग्ध आरोपी भी मारा गया: एफबीआई

By भाषा | Updated: February 2, 2021 22:52 IST

Open in App

सनराइज (अमेरिका), दो फरवरी (एपी) अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में बच्चों के खिलाफ हिंसक अपराधों से जुड़े एक मामले में जारी किए गए संघीय तलाशी वारंट पर कार्रवाई के दौरान हुई गोलीबारी में दो एजेंट की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। गोलीबारी में एक संदिग्ध आरोपी भी मारा गया है।

एफबीआई ने इसकी पुष्टि की है।

मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी के बाद उसके आसपास के क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

टेलीविजन के वीडियो के अनुसार, कई कानून प्रवर्तन एजेंसियां फ्लोरिडा के सनराइज में गोलीबारी स्थल के पास इकट्ठा हुई है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों की एक और बड़ी टुकड़ी फोर्ट लॉडरडेल के एक अस्पताल के बाहर इकट्ठा हुई, जहाँ गोलीबारी के पीड़ितों को भर्ती किया गया है।

सनराइज पुलिस विभाग ने भारी पुलिस बल की तैनाती बारे में ट्वीट कर कहा कि क्षेत्र में कई सड़कें बंद हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सनराइज पुलिस ने कहा कि गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई के दौरान कुछ एफबीआई एजेंट घायल हो गए। एक संदिग्ध व्यक्ति अभी भी घर के अंदर छिपा हुआ है।

एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि वारंट का पालन करते समय कई एफबीआई एजेंटों को निशाना बनाया गया ।

अधिकारी मामले में चल रही जांच पर अधिक जानकारी नहीं दे सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला