लाइव न्यूज़ :

'ट्वीटडेकर्स' के खिलाफ ट्विटर की बड़ी कार्रवाई, कई खातों को रद्द किया

By IANS | Updated: March 12, 2018 06:03 IST

इनमें से कई खाते बहुत मशहूर लोगों के हैं जिनके लाखों की तादाद में प्रशंसक हैं। बिना श्रेय दिए लोगों के ट्वीट चुराने के अतिरिक्त इसमें से कुछ खातों को 'ट्वीटडेकर्स' के नाम से जाना जाता है।

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, 11 मार्च।  ट्विटर ने 'ट्वीटडेकर्स' के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए कई मशहूर खातों को रद्द कर दिया है। इन खातों को ट्वीट चुराने और ट्वीट को वायरल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर रीट्वीट करने के लिए रद्द किया गया है। बजफीड के मुताबिक, इन खातों में डोरी, गर्लपोस्ट, सोडैमट्र, गर्लकोड, कॉमनव्हाइटगर्ल, टीनेजरनोट्स, फिनाह, होलीफैग और मेमेप्रोवाइडर शामिल हैं जिनपर कार्रवाई की गई है।

इनमें से कई खाते बहुत मशहूर लोगों के हैं जिनके लाखों की तादाद में प्रशंसक हैं। बिना श्रेय दिए लोगों के ट्वीट चुराने के अतिरिक्त इसमें से कुछ खातों को 'ट्वीटडेकर्स' के नाम से जाना जाता है। ट्वीटडेकिंग ट्विटर की स्पैम नीति का घोर उल्लंघन है, जो उपयोगकर्ताओं को बेचने, खरीदने या खाते की बातचीत को कृत्रिम रूप से बढ़ा चढ़ा कर बताने की इजाजत नहीं देती है। 

ट्विटर के नियमों के मुताबिक, इन नीति का उल्लंघन स्थायी निलंबन का आधार है।  पिछले सप्ताह, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के तीन स्कॉलरों द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया था कि ट्विटर पर राजनीति की सच्ची खबरों के बजाए झूठी खबरें बड़ी तेजी, गहराई और बड़े पैमाने पर फैल रही हैं।

टॅग्स :ट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं