लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान का दावा- भारत ने अपने यहाँ बैन किया हमारे दूतावासों के ट्विटर अकाउण्ट, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर रीस्टोर करने का आग्रह किया

By अनिल शर्मा | Updated: June 28, 2022 15:51 IST

ट्विटर ने यूएन, तुर्की, ईरान व मिस्र स्थित पाकिस्तान के दूतावासों के आधाकारिक खातों पर प्रतिबंध लगाया है। ट्विटर की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इन्हें रीस्टोर करने का आग्रह किया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर ने ये कार्रवाई उनके द्वारा फैलाई जा रही झूठ और दुष्प्रचार के मद्देनजर की हैपाकिस्तान सरकार ने ट्विटर से बैन किए गए खातों को तुरंत रीस्टोर करने का आग्रह किया है

नई दिल्ली/इस्लामाबादः पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके चार दूतावासों के ट्विटर खाते को भारत में बैन कर दिया गया है। पाकिस्तान ने ये दावा अपने एक ट्वीट में किया है जिसमें उसने उन चार दूतावासों के ट्विटर खाते की डिटेल शेयर की है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने ट्विटर से तत्काल इन ट्विटर खातों को बहाल करने का आग्रह किया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में बैन किए गए इन ट्विटर खातों के जरिए झूठी खबरें फैलायी जा रही थीं और दुष्प्रचार किया जा रहा था।

ट्विटर ने यूएन, तुर्की, ईरान व मिस्त्र स्थित पाकिस्तान के दूतावासों के आधाकारिक अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया है। ट्विटर की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने उससे आग्रह किया है कि इनपर पर प्रतिबंध हटा लिए जाएं। ट्विटर ने ये कार्रवाई उनके द्वारा फैलाई जा रही झूठ और दुष्प्रचार के मद्देनजर की है।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय की तरफ से किए गए ट्वीट्स कहा गया है कि भारत में ट्विटर द्वारा ईरान, तुर्की, मिस्र और संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी दूतावासों के ट्विटर खातों को बैन कर दिया गया है। पाकिस्‍तान ने साथ ही ये भी दावा किया कि भारत ने कई और अकाउंट को बैन कराया है। 

इससे पहले भी ट्विटर ने पाकिस्तान में राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक रेडियो पाकिस्तान के अकाउंट को भारत के खिलाफ नफरत भड़काने के मद्देनजर बंद कर दिया था। हाल ही में नूपुर शर्मा विवाद में भी इन खातों के जरिए भारत के खिलाफ कई ट्वीट्स किए गए थे। और इस्‍लामिक देशों के संगठन ओआईसी के बहाने पाक ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में नूपुर शर्मा के पैगंबर पर दिए बयान का मुद्दा उठाया था। इस पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज की थी।

टॅग्स :पाकिस्तानट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं