लाइव न्यूज़ :

Turkey election 2023: रेसेप तैयप एर्दोगन एक बार फिर बने तुर्की के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने इस तरह दी बधाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 29, 2023 10:42 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेसेप तैयप एर्दोगन को तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी।

Open in App
ठळक मुद्देरेसेप तैयप एर्दोगन को एक बार फिर तुर्की का राष्ट्रपति चुन लिया गया है।एर्दोगन ने अपने प्रतिद्वंद्वी कमाल कलचदारलू को लगभग 4 प्रतिशत मतों से हराया।जहां एर्दोगन को 52.08 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं कमाल को 48.92 वोट हासिल हुए हैं।

Turkey election 2023: रेसेप तैयप एर्दोगन को एक बार फिर तुर्की का राष्ट्रपति चुन लिया गया है। इसी के साथ यह तय हो गया है कि एर्दोआन का निरंकुश शासन ऐसे समय में जारी रहेगा जब देश अत्यधिक महंगाई और कई शहरों को प्रभावित करने वाले भूकंप के प्रभाव से जूझ रहा है। 

इस तीसरे कार्यकाल में एर्दोआन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होंगे और इस चुनाव के परिणामों का असर राजधानी अंकारा के बाहर भी महसूस किया जाएगा। रविवार को हुए दूसरे दौर के चुनाव में एर्दोगन ने अपने प्रतिद्वंद्वी कमाल कलचदारलू को लगभग 4 प्रतिशत मतों से हराया। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, एर्दोगन को 52.08 प्रतिशत वोट मिले तो वहीं कमाल को 48.92 वोट हासिल हुए हैं।

तुर्की में राष्ट्रपति का पद जीतने के लिए उम्मीदवार का 50 प्रतिशत से ज्यादा का वोट हासिल करना जरूरी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेसेप तैयप एर्दोगन को तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "तुर्की के राष्ट्रपति के रूप में फिर से चुने जाने पर रेसेप तैयप एर्दोगन को बधाई! मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे द्विपक्षीय संबंध और वैश्विक मुद्दों पर सहयोग निरंतर बढ़ता रहेगा।"

इस्तांबुल और अंकारा में एर्दोगन ने दो भाषण दिए थे, जिसमें एर्दोगन ने उन्हें पांच और वर्षों के लिए राष्ट्रपति पद सौंपने के लिए देश को धन्यवाद दिया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इस्तांबुल में उन्होंने अपने समर्थकों से कहा, "हमें उम्मीद है कि हम आपके भरोसे के काबिल होंगे, जैसा कि हम 21 साल से हैं।" वहीं, अंकारा में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, "आज एकमात्र विजेता तुर्की है।"

टॅग्स :तुर्कीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात