लाइव न्यूज़ :

162 पैसेंजर से भरा प्लेन रनवे से फिसलकर जा पहुंचा समुद्र तट पर, वायरल वीडियो देख सहम जाएंगे आप

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 16, 2018 10:44 IST

पेगासस एयरलाइन का एयरोप्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर पड़ी बर्फ से फिसलते हुए ब्लैक सागर के मुहाने तक जा पहुंचा था।

Open in App

तुर्की के ट्रैब्जोन एयरपोर्ट पर टर्किश पैसेंजर प्लेन रनवे से फिसलकर ब्लैक समुद्र के पास जाकर गिर गया। पेगासस एयरलाइन का एक एयरोप्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर पड़ी बर्फ से फिसलते हुए ब्लैक सागर के मुहाने तक जा पहुंचा था।  इस प्लेन में 162 यात्री, दो पायलट और 4 केबिन क्रू मेंबर सवार थे। इन सभी को सही सलामत बचा लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हो रही है। 

तुर्की मीडिया के मुताबिक हादसा शनिवार 13 जनवरी की रात को हुआ। पेगासस एयरलाइंस के बयान के अनुसार बोइंग 737-800 एयरक्राफ्ट अंकारा से ट्रेब्जोन जा रहा था लेकिन, इसके लैंड करते ही रनवे पर बर्फ की वजह से फिसलने की घटना सामने आई। 

विदेशी वेबसाइट डेली मेल की मानें तो पैसेंजरों का कहना था कि हादसे के बाद 20 मिनट तक उन्हें प्लेन के अंदर ही मदद के लिए रहना पड़ा। जिसके बाद पीछे के दरवाजे से बाहर निकलने के लिए कहा गया। वहीं एक पैसेंजर का कहना था कि 'जैसे ही प्लेन ने लैंड किया, लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। एयरक्राफ्ट भी काफी हिलने लगा था फिर अचानक नीचे की तरफ फिसलने लगा और स्थिति नियंत्रण के बाहर हो गई।

टॅग्स :विमान दुर्घटनावायरल वीडियोवायरल कंटेंटविदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा