लाइव न्यूज़ :

तुर्की में 7.8 की तीव्रता वाला तेज भूकंप, कई शहरों में जमींदोज हुई इमारतों के वीडियो आए सामने, बड़े नुकसान की आशंका

By विनीत कुमार | Updated: February 6, 2023 09:31 IST

दक्षिणपूर्वी तुर्की में सोमवार तड़के आए भूकंप से बड़े नुकसान की आशंका है। सीरिया में इसका असर देखा गया है। भूकंप के बाद कई इमारतें ढह गईं और कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देतुर्की में तेज भूकंप से बड़ी तबाही की आशंका, दो तेज झटके के बाद जमींदोज हुई कई इमारतें।अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर था।सीरिया से लेकर इजराइल, फिलीस्तीन में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, सीरिया में भी कई इमारतें गिरी।

अंकारा: तुर्की में आए तेज भूकंप से बड़े नुकसान की आशंका है। यह भूकंप दक्षिण-पूर्वी तुर्की में स्थित गजियांतेप प्रांत के करीब आया है। अमेरिकी भू-भर्गीय सर्वेक्षण के मुताबिक इस भूकंप के बाद काफी देर तक तेज झटके महसूस किए गए। 

भूकंप के दो झटके एक के बाद एक महसूस किए गए। स्‍थानीय समयानुसार भूकंप का पहला झटका तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 7.8 थी। अमेरिकी भू-भर्गीय सर्वेक्षण के अनुसार पहले झटके के करीब 15 मिनट बाद बाद एक और तेज झटका आया। इसकी भी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.7 थी।

बताया जा रहा है कि कई लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर था।

अभी तक इस बात की कोई सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है कि कितना नुकसान हुआ है। वहीं, तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 7.4 थी। इस बीच सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें इमारतें जमींदोज नजर आ रही हैं। 

सीरिया से लेकर इजराइल, फिलीस्तीन में भी झटके

तुर्की में आए तेज भूकंप के ठीक बाद झटके सीरिया, लेबनान, इराक, इजराइल और फिलीस्तीन में भी महसूस किए जाने की खबरें हैं। गाजा पट्टी में करीब 40 से 45 सेकेंड तक झटके महसूस किए गए। सीरिया में भी कुछ इमारतों के गिर जाने की तस्वीरें सामने आई हैं।

उत्तर पश्चिम सीरिया में विपक्ष के ‘सीरियन सिविल डिफेंस’ ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति को ‘‘विनाशकारी’’ बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है जिसके गुरुवार तक जारी रहने के आसार हैं।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :तुर्कीभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल