लाइव न्यूज़ :

ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति ने जनमत संग्रह की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 14, 2021 09:23 IST

Open in App

ट्यूनिश (ट्यूनीशिया), 14 दिसंबर (एपी) ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने अपनी सरकार को बर्खास्त करने और सभी शक्तियों को स्वयं में केंद्रित करने के करीब पांच महीने बाद संसद की निलंबन अवधि बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर जनतम संग्रह कराने की घोषणा की है।

उन्होंने अपनी घोषणा में कहा कि यह कई ट्यूनीशियाई लोगों की राजनीतिक बदलाव की मांग का जवाब है। सईद ने कहा,‘‘जो पुरानी व्यवस्था की वापसी की मांग कर रहे हैं, वे कभी पहले की स्थिति में नहीं जाएंगे।’’

उन्होंने सोमवार को टेलीविजन पर प्रसारित संबोधन में जनता से राष्ट्रव्यापी परामर्श की अपनी योजना का खुलासा किया जो ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से मार्च 2022 में होगा।

उन्होंने बताया कि इस परामर्श की समीक्षा एक समिति करेगी जिसका गठन राजनीति सुधार को लेकर होने वाले राष्ट्रव्यापी जनमत संग्रह के आधार पर होगा जो 25 जुलाई 2022 को प्रस्तावित है। यह जनमत संग्रह पूरे ट्यूनीशिया में होगा और जनता की इच्छा को प्रतिबिंबित करेगा।

उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई की तारीख खास है क्योंकि यह ट्यूनीशिया का गणतंत्र दिवस है और इसी तारीख को सईद ने संसद को निलंबित कर अपनी सरकार बर्खास्त की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत