लाइव न्यूज़ :

Video: कभी आपने ज्वालामुखी फटते देखा है?, वीडियो में देखें इंडोनेशिया में 5 किमी ऊपर उठा धुएं का गुबार

By अनुराग आनंद | Updated: January 17, 2021 18:39 IST

सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में सेमेरु पर्वत पर ज्वालामुखी फटने के बाद धुआं घरों की तरफ बढ़ता दिखा। 

Open in App
ठळक मुद्देइंडोनेशिया की सरकारी संस्था ने ज्वालामुखी विस्फोट के बाद फिलहाल रिसर्च किए बिना किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।यहां अन्य ज्वालामुखी, जैसे जावा और सुमात्रा के सिनाबंग द्वीप पर मेरापी ज्वालामुखी, ने हाल ही में गतिविधि के संकेत दिखाए हैं।

नई दिल्ली: इंडोनिशिया की जियोलॉजिकल एजेंसी के डेटा के मुताबिक, पूर्वा जावा प्रांत में शनिवार को एक ज्वालामुखी फट गया। इसके बाद राख और धुएं का गुबार लगभग 5.6 किलोमीटर तक उठा।

सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो में सेमेरु पर्वत पर ज्वालामुखी फटने के बाद धुआं घरों की तरफ बढ़ता दिखा। 

इंडोनेशिया में लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, इंडोनेशिया में लगभग 130 सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जो किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक है। इनमें से ज्यादातर ज्वालामुखी के फटने से पहले उनमें काफी अधिक गतिविधियां देखी जाती है। यदि कुछ संदिग्ध गतिविधियां आसपास के क्षेत्रों में दिखने लगी तो इसके मतलब है कि विस्फोट कुछ सप्ताह या महीनों के बाद कभी भी हो सकता है।

इंडोनेशिया में और भी कई ज्वालामुखी में पिछले दिनों गतिविधि के संकेत दिखे-

दरअसल, इंडोनेशिया के स्थानीय समय के मुताबिक, शाम के करीब 5 बजे सेमरू पर्वत का विस्फोट हुआ। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में घरों पर भूरे रंग के राख के बादल दिखाई दिए।

देश की आपदा से जुड़ी एजेंसी ने इस ज्वालामुखी विस्फोट के बाद फिलहाल रिसर्च किए बिना किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। यहां अन्य ज्वालामुखी, जैसे जावा और सुमात्रा के सिनाबंग द्वीप पर मेरापी ज्वालामुखी, ने हाल ही में गतिविधि के संकेत दिखाए हैं।

टॅग्स :इंडोनेशियाज्वालामुखीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल