लाइव न्यूज़ :

जहाज निकलने के बाद स्वेज नहर में यातायात धीरे-धीरे सुगम हो रहा है

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:41 IST

Open in App

काहिरा, दो अप्रैल (एपी) स्वेज नहर में फंसे एक मालवाहक जहाज को निकाले जाने के बाद अवरुद्ध यातायात अब धीरे-धीरे सुगम हो रहा है। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

बचाव दलों ने सोमवार को विशालकाय मालवाहक जहाज को निकाला और एक बड़ा संकट टल गया। जहाज के फंसने की वजह से दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण जलमार्गों में से एक अवरुद्ध हो गया था और समुद्री व्यापार के लिहाज से एक दिन में अरबों डॉलर का कारोबार थम गया।

उस समय नहर के अधिकारियों ने कहा था कि पनामा का झंडा लगे जापानी स्वामित्व वाले एवर ग्रीन जहाज के निकलने का इंतजार 420 से अधिक जहाज कर रहे थे ताकि वे जलमार्ग से गुजर सकें।

स्वेज नहर प्राधिकरण के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ओसामा राबी ने कहा कि शुक्रवार को अमेरिकी विमान वाहक पोत यूएसएस ड्वेट डी आइजनहोवर समेत 80 मालवाहक जहाज गुजरे।

इससे पहले नहर से संबंधित लेथ एजेंसीज ने बताया था कि जहाज को हटाये जाने के बाद कुल 357 जहाज वहां से गुजर चुके हैं। कंपनी ने कहा कि यहां से गुजरने के लिए इंतजार करने वाले जहाजों की संख्या घटकर 206 रह गयी है।

एवर ग्रीन जहाज स्वेज शहर के पास नहर के दक्षिणी प्रवेश मार्ग से उत्तर में करीब छह किलोमीटर दूर इसके किनारे पर फंस गया था।

जलमार्ग में अवरोध की वजह से गंतव्य तक सामान पहुंचाने में देरी होने और लागत बढ़ने की आशंका पैदा हो गयी थी। कोरोना वायरस माहमारी के कारण पहले से संकट का सामना कर रहे पोत परिवहन उद्योग पर इससे और दबाव बढ़ जाता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'