लाइव न्यूज़ :

अमेरिका-चीन के बीच बढ़ा ट्रेड वार, ट्रंप बोले- चीनी उत्पादों पर लगेगा 100 अरब डॉलर का अतिरिक्त शुल्क

By भाषा | Updated: April 6, 2018 11:41 IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, चीन अमेरिका की बौद्धिक संपदा को नुकसान पहुंचा रहा है उसने अमेरिका की हजारों फैक्ट्रियों को तबाह किया है। 

Open in App

वाशिंगटन, 6 अप्रैल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापार संबंधी विवाद को तेज करते हुए चीनी उत्पादों पर 100 अरब अमेरिकी डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाने को कहा है। यह अमेरिका में आने वाले 1300 चीनी उत्पादों पर पहले से ही प्रस्तावित 25 प्रतिशत आयात शुल्क से अतिरक्त है। 

बीती तीन अप्रैल को अमेरिकी व्यापार रीप्रजेंटेटिव (यूएसटीआर) ने चीन से आने वाले सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की थी। इसके बाद ही चीन ने भी बदले में अमेरिकी उत्पादों पर भी इतना आयात टैरिफ लगाने की घोषण की थी। ट्रंप ने कहा कि अतिरिक्त शुल्क का उसका निर्णय चीन की जवाबी कार्रवाई के बदले में हैं। 

ट्रंप ने यहां एक बयान में कहा है कि अपनी गलतियों को सुधारने की बजाए चीन हमारे किसानों और उत्पादकों को नुकसान पहुंचाना चाहता है। चीन की बेजा जवाबी कार्रवाई को देखते हुए मैंने यूएसटीआर से यह देखने को कहा है कि क्या धारा 301 के तहत 100 अरब डालर का अतिरिक्त शुल्क उचित रहेगा और अगर हां तो उन उत्पादों की पहचान करो जिनमें ये शुल्क लगाए जा सकते हैं। 

उन्होंने चीन पर अमेरिका की बौधिक संपदा को गलत तरीके से हथियाने के लिए लगातार काम करने का आरोप लगाते हुए कहा यूएसटीआर की जांच में चीन की कार्यप्रणाली को विस्तार से दर्ज किया गया है और उससे विश्वभर में चिंता है। ट्रंप ने कहा है कि चीन की अवैध व्यापार गतिविधियों को वाशिंगटन में बीते कई सालों तक इसकी अनदेखी की गई। उसने अमेरिका की हजारों फैक्ट्रियों को तबाह किया और लाखों अमेरिकी नौकरियां खा गई। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिकाचीनजी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो