लाइव न्यूज़ :

ट्रेड वार: कनाडा ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका, 12.6 अरब डॉलर के उत्पादों पर लगाया शुल्क

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 30, 2018 00:12 IST

कनाडा ने आज अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके 12.6 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की है। इनमें संतरे का रस , केचअप जैसे उत्पाद शामिल हैं।

Open in App

ओटावा, 29 जून। कनाडा ने आज अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके 12.6 अरब डॉलर के उत्पादों पर शुल्क लगाने की घोषणा की है। इनमें संतरे का रस , केचअप जैसे उत्पाद शामिल हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्पात उत्पादों पर 25 प्रतिशत शुल्क और एल्युमीनियम उत्पादों पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है। ये शुल्क एक जुलाई से लागू होंगे।

इसके अलावा कनाडा ने अपने इस्पात और एल्युमीनियम उद्योग के लिए दो अरब कनाडायी डॉलर की मदद की भी घोषणा की है। अमेरिकी शुल्क से इन उद्योगों को कुछ राहत देने के लिए कनाडा ने यह कदम उठाया है। 

बीते दिनों भारत ने भी अमेरिका से आयात होने वाले करीब तीस उत्पादों पर इंपोर्ट छूट खत्म कर दी है। भारत ने इस संबंध में वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन को जानकारी देते हुए बताया था कि उसने अमेरिका से इंपोर्ट होने वाले प्रोडक्टों पर इंपोर्ट छूट खत्म कर दी है। इंपोर्ट ड्यूटी खत्म कर भारत ने अमेरिका को उस बात का करारा जवाब दिया है जिसमें अमेरिका ने भारत के कुछ प्रोडक्टों पर अतिरिक्त शुल्क लगाया था। 

अमेरिका के इस रवैये के चलते भारत ने विरोध स्वरूप अपने 30 प्रॉडक्ट्स के इंपोर्ट पर छूट को खत्म कर दी है। जिन प्रोड्क्टस पर भारत ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला किया है उनमें 800 सीसी से अधिक क्षमता वाली बाइक्स, ताजे सेब और बादाम जैसे कुल 30 प्रॉडक्ट्स शामिल हैं।

टॅग्स :कनाडाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत