लाइव न्यूज़ :

चीन से जारी तनाव के बीच होटल के कमरे में मृत पाए गए ताइवान के मिसाइल प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी

By शिवेंद्र राय | Updated: August 6, 2022 15:01 IST

चीन से जारी तनाव के बीच ताइवान में रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक प्रमुख अधिकारी यांग ली-सिंग का शव होटल के कमरे में पाया गया। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि उनकी मृत्यु स्वभाविक है और दिल का दौरा पड़ने से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देताइवान के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी का शव होटल में मिलाप्रशासन ने कहा दिल का दौरा पड़ने हुई मौतयांग ली सिंग ने मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं की निगरानी से जुड़े थे

ताइपे: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैंसी पेलोसी की हलिया यात्रा को लेकर चीन और ताइवान मे जारी तनाव के बीच ताइवान के रक्षा मंत्रालय से जुड़े एक प्रमुख का शव मिला है। वरिष्ठ अधिकारी यांग ली-सिंग का शनिवार को होटल के एक कमरे में शव मिला है। ताइवान की आधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यांग ली लिंग ने विभिन्न मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं की निगरानी के लिए इस साल की शुरुआत में सैन्य स्वामित्व वाले राष्ट्रीय चुंग-शान विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थान के उप प्रमुख के रूप में अपना पद ग्रहण किया था। सीएनए के अनुसार चुंग-शान इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के डेप्युटी हेड यांग ली सिंग एक व्यावसायिक यात्रा पर थे।

यह घटना ऐसे समय घटी है जब चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर है। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि 57 साल के यांग की मौत हर्ट अटैक से हुई है और उनके कमरे में किसी तरह की घुसपैठ के संकेत नहीं मिले हैं। प्रशासन ने यांग ली लिंग की मौत को प्राकृतिक बताया है। यांग के परिवार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। यांग ली-सिंग दक्षिणी काउंटी पिंगतुंग में कारोबार के सिलसिले में गए थे।

जारी है चीन का आक्रामक युद्धाभ्यास

तनाव के बीच चीन का ताइवान को चारो करफ से घेरकर आक्रामक युद्धाभ्यास जारी है। चीन ने ताइवान को डराने के लिए लगभग 11 बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीन की आक्रामक कार्रवाई को हमले की कोशिश बताते हुए कहा है, ''ताइवान के पास चीन के विमान और जहाज देखे गए हैं। इनमें से कुछ ने ताइवान की सीमा का उल्लंघन भी किया है। एचवीए के खिलाफ संभावित हमले जैसी कोशिश। ताइवान के सैन्य बलों ने इस स्थिति के जवाब में अलर्ट ब्रॉडकास्ट, सीएपी में विमान, गश्ती नौसेना के जहाजों और भूमि-आधारित मिसाइल प्रणालियों का इस्तेमाल किया है।''

ताइवान के मुद्दे पर दुनिया की दो महाशक्तियां अमेरिका और चीन भी आमने सामने हैं। नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा से नाराज चीन ने शुक्रवार को कहा कि वो वाशिंगटन के साथ वार्ता और सहयोग समझौतों से पीछे हट जाएगा। चीन की तरफ से विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन और रक्षा सहयोग पर समझौते को तोड़ने की धमकी दी गई है।

टॅग्स :Taiwanनैंसी पेलोसीNancy Pelosiअमेरिकामिसाइलmissile
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो