लाइव न्यूज़ :

कनाडा में भारतीय मूल के तीन व्यक्ति मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 26, 2021 14:30 IST

Open in App

कनाडा में भारतीय मूल के तीन लोगों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में पीड़िता की उम्र 18 साल से कम है। टोरंटो स्टार अखबार की खबर के मुताबिक, पुलिस ने तीन लोगों को ओंटारियो के ब्रैम्पटन शहर से गिरफ्तार किया है जबकि चौथे की तलाश की जा रही है जो दक्षिण एशिया का है। यह मामला 18 साल से कम उम्र की लड़की की तस्करी की जांच से जुड़ा है। खबर में कहा गया है कि 23 वर्षीय अमृतपाल सिंह और 22 साल हरकुवर सिंह पर 18 साल से कम उम्र की लड़की की तस्करी करना, 18 साल से कम उम्र की लड़की द्वारा प्रदान यौन सेवा का लाभ लेना, यौन सेवा का विज्ञापन करना, जबरन कैद करना और हमला करने का आरोप लगाया गया है। खबर में कहा गया है कि 23 वर्षीय सुखमनप्रीत सिंह पर जबरन कैद करने और हमला करने का आरोप है। अखबार ने कहा कि पुलिस ने शनिवार को इन आरोपों की जांच शुरू की थी कि एक नाबालिग लड़की को उसकी मर्जी के बिना बंद किया गया है, कई बार उसपर हमला किया गया है और देह व्यापार में उसकी तस्करी की गई है। उसमें बताया गया है कि पीड़िता को गंभीर चोटों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को 22 अगस्त को ओंटारियो की एक अदालत में पेश किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिलजीत दोसांझ ने कनाडा का शो बीच में रोका, खालिस्तान समर्थक विरोध पर दी प्रतिक्रिया, VIDEO

क्राइम अलर्टलॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कपिल शर्मा? कनाडा में कैफे के पास फिर हुई फायरिंग, मिली जान से मारने की धमकी !

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत