लाइव न्यूज़ :

‘के2’ फतह करने की कोशिश के दौरान लापता तीन पाकिस्तानी पर्वतारोहियों को मृत घोषित किया गया

By भाषा | Updated: February 18, 2021 19:15 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 18 फरवरी दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘के2’ फतह करने की कोशिश के दौरान इस महीने की शुरूआत में लापता हुए पाकिस्तान के जाने-माने पर्वतारोही मुहम्मद अली सादपारा और दो अन्य पर्वतारोहियों को बृहस्पतिवार को मृत घोषित कर दिया गया।

‘के2’ हिमालय पर्वतमाला के काराकोरम रेंज में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 8,611 मीटर है।

गिलगित-बाल्टिस्तान के पर्यटन मंत्री राजा नासिर अली खान ने बृहस्पतिवार को मीडिया से कहा कि के2 की विषम मौसमी परिस्थितियों पर गौर करते हुए बचाव टीम एवं अन्य हितधारक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि सादपारा तथा उनके साथियों की मौत हो गई है।

मंत्री ने कहा, ‘‘सरकार राष्ट्रीय नायक अली सादपारा की सेवाओं का नमन करती है। उन्हें उनके बेटे साजिद सादपारा के साथ नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। अली सादपारा के नाम से एक पर्वतारोहण स्कूल भी खोला जाएगा। ’’

अली सादपारा के बेटे साजिद सादपारा भी के2 के लिए अपने पिता के साथ रवाना हुए थे लेकिन तबियत बिगड़ने पर वह बीच रास्ते से ही लौट आए थे।

साजिद ने कहा कि उनके पिता ने दुर्घटना का शिकार होने से पहले पर्वत चोटी के2 को फतह कर लिया था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने तीनों लापता पर्वतारोहियों का पता लगाने के लिए हेलीकाप्टर और एफ-16 लड़ाकू विमानों तक की मदद ली , लेकिन वे उनका पता लगाने में नाकाम रहे।

गौरतलब है कि के2 दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है, लेकिन उस पर पर्वतारेहण करना सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की तुलना में कहीं मुश्किल है।

इस साल जनवरी में नेपाली पर्वतारोहियों की 10 सदस्यीय टीम के के2 फतह करने से पहले तक सर्दियों के मौसम में इस पर्वत चोटी पर कोई नहीं पहुंच पाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं