लाइव न्यूज़ :

झारखंड में तीन नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:27 IST

Open in App

चतरा, सात मई झारखंड के चतरा में पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में तीन नक्सली कमांडरों को हथियार गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार बरामद किये हैं। गिरफ्तार किये गए नक्सलियों में कोयलांचल में आतंक का पर्याय बन चुके नक्सली जगरनाथ उर्फ आजाद जी उर्फ बूढ़ा, दिलीप कुमार सिंह उर्फ चट्टान जी तथा अशोक गंझू शामिल है। चतरा के सहायक पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने टंडवा थाना क्षेत्र के गोंदा पहाड़ी में छापेमारी कर इन नक्सलियों को आज गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने 5.56 एमएम के दो रेगुलर इंसास, 5.56 एमएम के 178 चक्र जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, एक देसी पिस्तौल, एक देसी कट्टा, एक वायरलेस सेट, नक्सली रसीद, .315 बोर के 27 चक्र जिंदा कारतूस, 9 एमएम के चार चक्र जिंदा कारतूस व छह हजार रुपये नकद बरामद किये हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों पर कोयलांचल क्षेत्र में कोयला वाहनों में आग लगा कर दहशत फैलाने का आरोप है।

चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ कुमार झा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टंडवा थाना क्षेत्र के गोंदा पहाड़ी पर टीएसपीसी के भीखन गंझू व आक्रमण गंझू के नेतृत्व में 15-20 की संख्या में नक्सली जुटे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में लगे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आलोक में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अन्य नक्सली भागने में सफल रहे जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब