लाइव न्यूज़ :

गाजा में सुरंग से तीन शव मिले, हमास ने कहा मिस्र ने छोड़ी थी जहरीली गैस

By भाषा | Updated: September 4, 2021 10:06 IST

Open in App

गाजा सिटी, चार सितंबर (एपी) गाजा में काबिज हमास समूह ने शुक्रवार को कहा कि उसे मिस्र की सीमा पर तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक सुरंग में से तीन शव मिले हैं। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि इन लोगों की मौत किस वजह से हुई। एक दिन पहले ही समूह ने मिस्र पर सुरंग में जहरीली गैस प्रवाहित करने का आरोप लगाया था। इस तरह के आरोप ऐसे समय में मिस्र के साथ तनाव को बढ़ा सकते हैं जब मिस्रवासी हमास तथा इजराइल के बीच संघर्ष विराम समझौते के लिए प्रयास कर रहे हैं। मिस्र से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। बृहस्पतिवार को तस्करों के साथ संपर्क समाप्त हो गया था और बाद में हमास तथा अन्य आतंकवादी गुटों ने कहा कि जब व्यापार संबंधी एक सुरंग में जहरीली गैस प्रवाहित की गयी तो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने इसे ‘हत्या’ बताते हुए कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी मिस्र के अधिकारियों पर है। हमास ने 2007 में प्रतिद्वंद्वी फलस्तीनी बलों से सत्ता हासिल कर ली थी और उस पर काबिज हो गया था जिसके बाद इजराइल और मिस्र ने गाजा पर पाबंदी लगा रखी है। इजराइल के मुताबिक इस्लामी आतंकवादी समूह को क्षेत्र में हथियारों की तस्करी करने से रोकने के लिए पाबंदी जरूरी है। मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि पाबंदी का मतलब गाजा के 20 लाख से अधिक फलस्तीनी नागरिकों को सामूहिक सजा देना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व2 बच्चे, एक गर्भवती महिला और 8 पुलिसकर्मियों समेत 12 लोगों की मौत, गाजा में इजरायली हवाई हमला

विश्वIRIS Dena: हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत पर हमला, 87 शव बरामद और ईरान के 32 नौसैनिकों को बचाया

विश्वबात हमारी नजरों से ओझल जंग की!, दुनिया में कितने देशों में चल रही है?

विश्वIsrael Attack Lebanon: इजरायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, हिज्बुल्ला- हमास के ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं