लाइव न्यूज़ :

विश्व समुदाय अफगानिस्तान से संपर्क बनाए रखे, मौजूदा संकट से निकलने में मदद करे : पाकिस्तान

By भाषा | Updated: August 22, 2021 22:52 IST

Open in App

पाकिस्तान के विदेशमंत्री शाह महमूद कुरैशी ने रविवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को अफगानिस्तान से संपर्क बनाए रखना चाहिए और मौजूदा संकट से निकलने में उसकी मदद करनी चाहिए। यूरोपीय संघ में विदेश मामलों और रक्षा नीति के उच्चस्थ प्रतिनिधि और यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष जोसफ बोरेल के साथ बैठक में कुरैशी ने अफगानिस्तान में उत्पन्न स्थिति पर पाकिस्तान का पक्ष रखा। पाकिस्तान के विदेश विभाग द्वारा जारी बयान के मुताबिक कुरैशी ने सभी अफगानों के अधिकार और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बयान के मुताबिक कुरैशी ने कहा कि मौजूदा समय में अफगानिस्तान के साथ स्थायी संपर्क बनाए रखने की जरूरत है। कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि बोरेल को अन्य यूरोपीय समकक्षों के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत