लाइव न्यूज़ :

हिंद्-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी साझेदारी के महत्व को सीनेट की समिति ने पुन: रेखांकित किया

By भाषा | Updated: March 25, 2021 10:50 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 25 मार्च अमेरिकी कांग्रेस के उच्च सदन सीनेट की ताकतवर समिति ने उस प्रस्ताव को पारित कर दिया है जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत सहित अन्य देशों से अमेरिका के गठबंधन एवं साझेदारी के महत्व की पुन: पुष्टि की गई है।

सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज और जिम रिच द्वारा पेश प्रस्ताव में कहा गया कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझेदारी अमेरिका के लिए बहुत महत्व रखती है जिसमें भारत, सिंगापुर, इंडोनेशिया,ताइवान, न्यूजीलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मेनेंडेज सीनेट की विदेश संबंध मामलों की समिति के अध्यक्ष हैं जबकि रिच अहम सदस्य हैं।

इस प्रस्ताव को सीनेट की विदेश मामलों की समिति ने बुधवार को मंजूरी दी जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों एवं नाटो के साथ समझौतों के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता की पुन: पुष्टि की गई है। इसमें अन्य सहयोगियों के साथ हुए करार का भी उल्लेख है जिनमें आपसी रक्षा को लेकर किया गया समझौता शामिल है। अब इस प्रस्ताव को सीनेट में पेश किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल