लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान से निकासी की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है: ब्रिटेन

By भाषा | Updated: August 27, 2021 15:50 IST

Open in App

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि देश के सशस्त्र बलों ने काबुल हवाईअड्डे से निकासी के अंतिम चरण में प्रवेश कर लिया है। उन्होंने कहा कि कागजी कार्रवाई बंद कर दी गई है क्योंकि अब ध्यान ब्रिटिश नागरिकों और अन्य लोगों को निकालने पर है, जिनके आवेदन पर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।मंत्रालय ने कहा कि पूर्व नियोजित समय सारिणी के अनुसार यह प्रक्रिया चल रही है। इसका बृहस्पतिवार को काबुल के हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए आत्मघाती हमले से सीधे जुड़ाव नहीं है, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों और कम से कम 90 नागरिकों की मौत हुई है। समय सारिणी के अनुरूप, काबुल में बैरन होटल के अंदर कागजी कार्रवाई को बंद कर दिया गया है। रक्षा सचिव बेन वालेस ने कहा, ''इस प्रक्रिया पर आगे बढ़ने पर हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता उन सभी लोगों की सुरक्षा होगी, जो खतरे के माहौल में काम कर रहे हैं।''उन्होंने कहा, ''इस बात का अफसोस है कि इस प्रक्रिया के दौरान सभी को नहीं निकाला जा सका, लेकिन मुझे हमारे सीमा बल, सशस्त्र बलों, रक्षा मंत्रालय और विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर गर्व है। गृह मंत्रालय ऑपरेशन पिटिंग के दौरान 14 दिन में 13 हजार से अधिक लोगों को निकाल चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल