लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी संसद भवन के पास बम होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने किया आत्मसमर्पण

By भाषा | Updated: August 20, 2021 10:00 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 अगस्त (एपी) अमेरिका में नॉर्थ कैरोलाइना के उस व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को कई घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया जिसने संसद भवन के समीप एक पिकअप ट्रक में बम रखे होने का दावा किया था। उसके इस दावे के कारण इलाके में सरकारी इमारतों को खाली कराना पड़ा था और बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात करना पड़ना था। पुलिस को तुरंत यह नहीं पता चल सका कि वाहन में विस्फोटक थे या नहीं, लेकिन अधिकारी यह समझने के प्रयास में ट्रक की तलाशी कर रहे हैं कि उत्तरी कैरोलाइना के 49 वर्षीय फ्लॉयड रे रोजबेरी के रूप में पहचाने जाने वाला संदिग्ध क्यों संसद के पुस्तकालय के बाहर फुटपाथ पर वाहन ले गया और अधिकारियों को बम की धमकी दी। लगभग पांच घंटे की बातचीत के बाद गतिरोध का शांतिपूर्वक हल कर लिया गया, जब रोजबेरी ट्रक से बाहर निकल गया और उसे कानून प्रवर्तन एजेंसी की हिरासत में ले लिया गया। लेकिन इस घटना ने संसद भवन के आसपास के क्षेत्र में खलबली मचा दी क्योंकि एहतियात के तौर पर पुलिस ने इमारतों को खाली करा दिया और सड़कों को बंद कर दिया। प्राधिकारियों ने इस घटना के पीछे के मकसद के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है और न ही किसी आरोप की अभी घोषणा की गयी है। कैपिटल पुलिस प्रमुख जे. थॉमस मैंगर ने बताया कि जांचकर्ता रोजबेरी के परिवार के सदस्यों से बात कर रहे हैं और उन्हें मालूम चला कि उसकी मां का हाल में निधन हुआ था। उसने राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रति शत्रुता जतायी और अफगानिस्तान, स्वास्थ्य देखभाल और सेना पर अमेरिका की स्थिति को लेकर कई शिकायतें कीं। रोजबेरी की पूर्व पत्नी क्रिस्टल ने कहा कि उसने कैपिटल में गतिरोध में एक व्यक्ति की तस्वीरें देखी और यह पुष्टि की कि यह उसका पूर्व पति है। उसने बताया कि उसे मालूम नहीं था कि उसके पास विस्फोटक हैं लेकिन वह बंदूकों-पिस्तौलों के संग्रह में दिलचस्पी रखता था। फेसबुक पर पोस्ट वीडियो में यह दिखाई दिया कि रोजबेरी 14 नवंबर को वाशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों की रैली में शामिल हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

विश्वपूर्व राष्ट्रपति बाइडन सहित अमेरिकी नेताओं को पीएम मोदी ने उपहार में क्या-क्या दी?, विदेश मंत्रालय ने सूची जारी की, देखिए 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2024 तक की पूरी सूची

भारतशिक्षा में सुधार के लिए बेहद जरूरी है भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत