लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में तैनात जर्मनी के सैनिकों की अंतिम टुकड़ी करीब बीस साल बाद स्वदेश रवाना

By भाषा | Updated: June 30, 2021 09:12 IST

Open in App

बर्लिन, 30 जून (एपी) जर्मनी की रक्षा मंत्री ने बताया कि उनके सैनिकों की अंतिम टुकड़ी भी मंगलवार को अफगानिस्तान से रवाना हो गई। जर्मनी के सैनिक करीब बीस साल तक वहां तैनात रहे।

रक्षा मंत्री एनेग्रेट क्रैम्प-कैरेनबाउर ने ट्वीट में बताया कि अंतिम बचे सैनिक भी मंगलवार शाम को अफगानिस्तान से सुरक्षित तरीके से रवाना हो गए। 2001 से लेकर अब तक अफगानिस्तान में तैनात रहे 1,50,000 सैनिकों का उन्होंने आभार जताया और कहा कि ‘‘वे इस मिशन पर गर्व कर सकते हैं।’’

जर्मनी की सेना ने बताया कि ये सैनिक जॉर्जिया के त्बिलिसी के रास्ते जर्मनी की ओर रवाना हो रहे हैं और जर्मन टुकड़ी के अंतिम कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अंसगर मेयर ‘एयरबस ए400एम’ पर सवार हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के एक मई से अफगानिस्तान से सभी अमेरिकी सैनिकों की वापसी के फैसले के समर्थन में नाटो ने करीब सात हजार गैर-अमेरिकी सैनिकों को वहां से वापस बुलाने का अप्रैल में फैसला किया था। तब अफगानिस्तान में जर्मनी के करीब 1,100 सैनिक थे।

सैनिकों की रवानगी के बीच, 120 वाहन और छह हेलीकॉप्टर समेत उपकरणों से भरे करीब 750 कंटेनर समुद्री मार्ग और जमीन के रास्ते जर्मनी भेजे गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल