लाइव न्यूज़ :

रूस में ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े पहले दो मामले सामने आए

By भाषा | Updated: December 6, 2021 17:35 IST

Open in App

मॉस्को, छह दिसंबर (एपी) रूस ने अपने यहां कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े पहले दो मामलों की पुष्टि की है। संक्रमित व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं।

रूस के सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी निकाय ने कहा कि हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटे लोगों में से 10 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें से दो मामलों के ‘ओमीक्रोन’ से जुड़े होने की पुष्टि हुई है तथा अन्य नमूनों का अभी अध्ययन किया जा रहा है।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटे सभी लोगों को निगरानी प्रतिष्ठानों में पृथक-वास में रखा गया है। वहीं, स्वास्थ्य निकाय ने कहा कि संक्रमित मिले सभी लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कि इन लोगों को एहतियात के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था या वे गंभीर रूप से बीमार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला