लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस को हराने की दिशा में पहला कदम ट्रंप को हराना होगा: बाइडेन

By भाषा | Updated: November 3, 2020 09:36 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, तीन नवंबर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा है कि देश पर विनाशकारी प्रभाव डालने वाली कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को हराने की दिशा में पहला कदम चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार सुनिश्चित करना होगा।

बाइडेन ने देशवासियों से ट्रंप को हराने की अपील करते हुए सोमवार को पिट्सबर्ग में कहा कि ट्रंप ने पिछले चार साल में कोई काम नहीं किया।

बाइडेन ने कहा, ‘‘वायरस को हराने की दिशा में पहला कदम डोनाल्ड ट्रंप की हार होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा संदेश सीधा है। इस देश को बदलने की ताकत आपके हाथों में है। डोनाल्ड ट्रंप कितनी भी कोशिश करें, मुझे फर्क नहीं पड़ता, लेकिन वे देश के लोगों को मतदान करने से रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकते।’’

बाइडेन ने कहा, ‘‘ट्रंप चाहते ही नहीं हैं कि आप सब मतदान करें। वह नहीं चाहते कि अमेरिका के लोग मतदान करें। उनका मानना है कि केवल अमीर लोगों को मतदान करना चाहिए और जब सभी अमेरिकी मतदान करेंगे, तो अमेरिका की बात सुनी जाएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि डोनाल्ड ट्रंप अपना बोरिया बिस्तर बांध लें और घर जाएं।’

बाइडेन ने कहा, ‘‘हमने बहुत अराजकता देख ली। हमने बहुत नस्लवाद देख लिया। हमने बहुत ट्वीट, गुस्सा, घृणा और गैर जिम्मेदाराना व्यवहार देख लिया। हमें बहुत काम करना है। यदि मुझे राष्ट्रपति चुना जाता है, तो हम काम करेंगे। हम पहले ही दिन से कोविड-19 को काबू करने के लिए काम करेंगे।’’

उन्होंने ट्रंप पर अश्वेत अमेरिकियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब