लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में कोरोना वायरस के स्वरूप ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि हुई

By भाषा | Updated: December 2, 2021 11:51 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को, दो दिसंबर (एपी) अमेरिका में बुधवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया। दक्षिण अफ्रीका से कैलिफोर्निया लौटे एक व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसका पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

दुनिया भर के वैज्ञानिक वायरस के इस नए स्वरूप के बारे में यह जानकारी जुटाने में लगे हैं कि क्या यह पहले सामने आए स्वरूपों की अपेक्षा ज्यादा खतरनाक है या नहीं।

अमेरिका में संक्रामक रोग के शीर्ष विशेषज्ञ डॉक्टर एंथनी फाउची ने व्हाइट हाउस में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘ हम जानते थे कि देर-सवेर अमेरिका में इस स्वरूप के पहले मामले की पुष्टि होगी ही।’’

ओमीक्रोन से संक्रमित पाया गया व्यक्ति दक्षिण अफ्रीका से 22 नवंबर को लौटा था। संक्रमण के आंशिक लक्षण दिखने के बाद सोमवार को वह संक्रमित पाया गया। कैलिफोर्निया के अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति को मोर्डेना टीके की दोनों खुराक लग चुकी है और उसने अब तक बूस्टर खुराक नहीं ली है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि व्यक्ति के करीबी संपर्क में आए लोगों की जांच हुई है और वे निगेटिव पाए गए। मरीज अभी पृथक-वास में है और उसकी पहचान सिर्फ 18 साल से 49 साल के बीच के व्यक्ति के रूप में बताई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत