लाइव न्यूज़ :

हमलावर की जानकारी देने वाली पूर्व प्रेमिका ने इनामी राशि दिए जाने की मांग करते हुए मुकदमा दायर किया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 09:38 IST

Open in App

नैशविले (अमेरिका), 21 नवंबर (एपी) नैशविले में पिछले साल क्रिसमस के अवसर पर विस्फोट करने वाले व्यक्ति की पूर्व प्रेमिका ने मुकदमा दायर करके अनुरोध किया है कि उसे हमलावर की जानकारी देने के लिए पुरस्कार स्वरूप 2,84,000 डॉलर दिए जाने चाहिए।

मीडिया संस्थानों ने बताया कि पामेला पेरी ने शुक्रवार को डेविडसन काउंटी चांसरी कोर्ट में मामला दर्ज करके कहा कि वह हमलावर के रूप में एंटनी वार्नर की ‘‘पहचान करने के लिए अत्यधिक व्यक्तिगत जोखिम पर कानून प्रवर्तन एजेंसियों की मदद करने के लिए आगे आई।’’

वार्नर ने नैशविले में 25 दिसंबर को आत्मघाती हमला किया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे और कई इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं। विस्फोट के बाद ‘कैम्पिंग वर्ल्ड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्कस लेमोनिस ने हमलावर की जानकारी देने वाले को दो लाख 50 हजार डॉलर और नैशविले कन्वेंशन एंड विजिटर्स कोर्प ने 34 हजार 500 डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।

मार्कस लेमोनिस के एक प्रवक्ता ने डब्ल्यूटीवीएफ-टीवी को बताया कि हमलावर के संबंध में ऐसी सूचना देने के लिए पुरस्कार की घोषणा की गई थी, जिससे उसे पकड़ने में मदद मिले। वार्नर की विस्फोट में मौत हो गई थी, इसलिए वह पकड़ा ही नहीं गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल