लाइव न्यूज़ :

यूएन में क्वाड देशों के राजदूतों ने जलवायु परिवर्तन पर ध्यान देने के महत्व को रेखांकित किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 16:33 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 17 सितंबर क्वाड देशों - ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के राजदूतों ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा अगले सप्ताह आयोजित चारों देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले यहां वैश्विक महामारी, जलवायु परिवर्तन पर ध्यान देने तथा नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की प्रतिबद्धता को नये सिरे से दोहराने के महत्व को रेखांकित किया।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति, संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड, संयुक्त राष्ट्र में जापानी स्थायी प्रतिनिधि किमिहीरो इशिकाने तथा संयुक्त राष्ट्र में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत मिच फिफील्ड ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के उच्चस्तरीय सत्र की शुरुआत से कुछ दिन पहले ही यह बैठक हुई है।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया, ‘‘आज क्वाड (ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका) के संयुक्त राष्ट्र में राजदूतों ने न्यूयॉर्क में मुलाकात की और सहयोग तथा साझा हितों के विषयों पर चर्चा की।’’

उसने कहा, ‘‘यूएनजीए76 की शुरुआत से पहले क्वाड देशों के राजदूतों ने वैश्विक महामारी, जलवायु परिवर्तन से निपटने और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की प्रतिबद्धता को नये सिरे से दोहराने के महत्व को रेखांकित किया।’’

राष्ट्रपति बाइडन द्वारा 24 सितंबर को वाशिंगटन डीसी में आयोजित क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले यह बैठक हुई। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन तथा जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी