लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में हुआ खुलासा: हांगकांग में नए कानून के तहत मुकदमे के लिए चीन नहीं भेजे जाएंगे आरोपी

By भाषा | Updated: May 28, 2020 15:13 IST

हांगकांग में किए अपराधों के आरोपियों को लेकर एक बार फिर चीन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें नए सुरक्षा कानून के तहत मुकदमे का सामना करने के लिए चीन नहीं भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइस नए कानून से चीन की सुरक्षा एजेंसियों को पहली बार हांगकांग में अपने प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति मिल जाएगी।चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को हांगकांग की कानून व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। 

बीजिंग: चीन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हांगकांग में किए अपराधों के आरोपियों को नए सुरक्षा कानून के तहत मुकदमे का सामना करने के लिए चीन नहीं भेजा जाएगा। हांगकांग स्थित अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि चीन के नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को हांगकांग की कानून व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। 

इस कानून में मुकदमे का सामना करने के लिए आरोपियों को सीमा पार कर चीनी मुख्य भूभाग नहीं भेजा जाएगा। इस नए कानून से चीन की सुरक्षा एजेंसियों को पहली बार हांगकांग में अपने प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति मिल जाएगी। बहरहाल ‘हांगकांग बार एसोसिएशन’ ने कहा कि चीन का प्रस्तावित नया सुरक्षा कानून अदालतों में दिक्कतों में फंस सकता है क्योंकि बीजिंग के पास अपने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को पूर्व ब्रिटिश कॉलोनी के लिए लागू करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। 

इस कानून को लेकर हांगकांग में जबरदस्त विरोध हो रहा है। रविवार को हजारों लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शनों में भाग लिया। इससे पहले आरोपियों को मुकदमे के सामने के लिए चीन भेजने वाले हांगकांग सरकार के नियोजित कानून के खिलाफ व्यापक पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे और प्रदर्शनकारियों ने लगभग एक साल तक इस शहर के जनजीवन को अस्त-व्यस्त रखा था। अखबार की खबर में कहा गया है, ‘‘नए कानून के तहत आरोपियों को हांगकांग में मुकदमे का सामना करना होगा। उन्हें मुकदमे के लिए सीमा पार मुख्य भूभाग नहीं भेजा जाएगा।’’

टॅग्स :चीनहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना