लाइव न्यूज़ :

Thailand school bus: बैंकॉक में स्कूल बस में आग लगी, 25 छात्र और शिक्षक की मौत, देखें भयावह वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 1, 2024 13:54 IST

Thailand school bus: उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही बस में मंगलवार को आग लग गई और बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देThailand school bus: उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी।Thailand school bus: रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी।Thailand school bus: अधिकारियों और बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी।

Thailand school bus: थाइलैंड के बैंकॉक में स्कूल बस में आग लग गई। बस में सवार 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी। उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही बस में मंगलवार को आग लग गई और बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी। फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी।

समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि थाईलैंड में 44 बच्चों को ले जा रही एक बस में आग लगने से 25 छात्रों की मौत हो गई। बचावकर्मी आग बुझाने की कोशिश में और अधिक छात्रों के मरने की आशंका है। लैन साक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से आयोजित शैक्षिक यात्रा में छह शिक्षक भी शामिल थे। प्रधान मंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उपनगरीय क्षेत्र में छात्रों और शिक्षकों को ले जा रही एक बस में मंगलवार को आग लग गई, जिससे वाहन में सवार 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने यह जानकारी दी। थाईलैंड के परिवहन मंत्री सूरिया जुंगरुंगरुएंगकित ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि बस में 44 लोग सवार थे और वे सभी स्कूल की एक यात्रा के लिए केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से बैंकॉक के अयुत्थाया की ओर जा रहे थे तभी राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत में दोपहर में बस में आग लग गई।

गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि अधिकारी अभी तक मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते क्योंकि वे घटनास्थल की जांच पूरी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है। उन्होंने यह भी कहा कि बस अभी भी इतनी गर्म थी कि वे सुरक्षित रूप से अंदर नहीं जा सके।

सोशल मीडिया पर आए इस घटना के वीडियो में नजर आ रहा है कि बस जल रही है है और इससे काले धुएं का गुबार निकल रहा है। छात्रों की उम्र और इस घटना के संबंध में अन्य विवरण की जानकारी नहीं है। घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूरिया को बताया कि संभवतः बस का एक टायर फटने और फिर सड़क अवरोधक से उसके टकरा जाने के कारण आग लगी। बचाव समूह ‘होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21’ ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर बताया कि बस से कम से कम दस शव बरामद किए गए हैं।

टॅग्स :थाईलैंडPoliceअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत