लाइव न्यूज़ :

एटीएम चोर और पाक पुलिस के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई आतंकी हाफिज सईद, दिए थे तीन विकल्प

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 15:42 IST

परिवार ने पुलिसकर्मियों को माफ किये जाने का विकल्प चुना।’’ जब ‘पीटीआई’ ने अयूबी के पिता अफजाल घुम्मन से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने और परिवार के अन्य सदस्यों ने सईद की ‘इच्छा’ पर आरोपी पुलिसकर्मियों को माफ कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघुम्मन ने कहा, ‘‘जब हम पिछले सप्ताह जेल में उनसे (सईद) मिले तो उन्होंने हमें तीन विकल्प दिये।उन्होंने कहा कि अल्लाह के नाम पर किसी को माफ करना बहुत बेहतर कार्य है।

लाहौर की कोट लखपत जेल से अपने प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा का संचालन करने वाले मुंबई हमले के षडयंत्रकर्ता हाफिज सईद ने पुलिस हिरासत में मारे गये संदिग्ध एटीएम चोर के परिवार और पुलिस के बीच एक मामले में हाल में एक मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

मानसिक रूप से अस्वस्थ सलाउद्दीन अयूबी की कथित प्रताड़ना के कारण पिछले महीने पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। उसे एक एटीएम से रुपये चुराने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था। उसकी मौत को लेकर देशभर में आक्रोश पैदा हो गया था।

आतंकवाद को वित्त पोषण के आरोपों में 17 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद से सईद उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद है। पिछले सप्ताह उसने अयूबी के परिवार से मुलाकात की थी और उसकी हत्या में शामिल पुलिसकर्मियों को अल्लाह की खातिर माफ करने के लिए उन्हें राजी किया था।

एक सरकारी अधिकारी ने बताया, ‘‘क्योंकि अयूबी के परिवार के कुछ सदस्य सईद के समर्थक थे, पुलिस ने जेल में उनके साथ उनकी ‘विशेष बैठक’ आयोजित कराई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद सईद ने पीड़ित के परिवार को तीन विकल्प दिये-आरोपी पुलिसकर्मियों से पैसा लेना या अल्लाह के नाम पर उन्हें माफ करना या उनके खिलाफ कानूनी मामला चलाना।

परिवार ने पुलिसकर्मियों को माफ किये जाने का विकल्प चुना।’’ जब ‘पीटीआई’ ने अयूबी के पिता अफजाल घुम्मन से संपर्क किया तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने और परिवार के अन्य सदस्यों ने सईद की ‘इच्छा’ पर आरोपी पुलिसकर्मियों को माफ कर दिया।

घुम्मन ने कहा, ‘‘जब हम पिछले सप्ताह जेल में उनसे (सईद) मिले तो उन्होंने हमें तीन विकल्प दिये। उन्होंने कहा कि अल्लाह के नाम पर किसी को माफ करना बहुत बेहतर कार्य है। इसलिए हमने संदिग्धों को माफ किये जाने का विकल्प चुना।’’ इस मामले में एक एसएचओ, एक निरीक्षक और कुछ कांस्टेबल के नाम है जो अभी अंतरिम जमानत पर हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानहाफिज सईदइमरान खानआतंकी हाफिज सईद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?