लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी तालिबान मुद्दे पर अफगान तालिबान से वार्ता की : पाक गृह मंत्री

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:55 IST

Open in App

पाकिस्तानी गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान ने प्रतिबंधित आतंकी समूह तहरीक-ए- तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के मुद्दे पर अफगान तालिबान से इस उम्मीद के साथ बातचीत की थी कि अफगानिस्तान के भू-भाग का इस्तेमाल उसके खिलाफ नहीं किया जाएगा। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जा करने के बाद युद्धग्रस्त देश की जेलों से टीटीपी कमांडरों को रिहा किये जाने की खबरों पर अहमद की यह टिप्पणी आई है। टीटीपी या पाकिस्तानी तालिबान के आतंकवादियों ने हाल के वर्षों में पाकिस्तान में बड़े आतंकी हमलों को अंजाम दिया है। अहमद ने जियो न्यूज से कहा, ‘‘टीटीपी मुद्दे पर हमने तालिबान से बातचीत की और उससे कहा कि पाकिस्तान अपने भू-भाग का इस्तेमाल अफानिस्तान के खिलाफ नहीं करने देगा और उसे उम्मीद है कि अफगानिस्तान भी अपने भू-भाग का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं करने देगा।’’ काबुल पर तालिबान के कब्जा करने के बाद टीटीपी के पूर्व उप प्रमुख मौलाना फकीर मोहम्मद को रविवार को रिहा कर दिया गा था। अहमद ने कहा कि प्रतिबंधित टीटीपी और दाइश के चरमपंथी नूरिस्तान और निगहार के पर्वतीय इलाकों में मौजूद हैं। मंत्री ने कहा कि वह इस बात का खुलासा मीडिया से नहीं कर सकते हैं कि पाकिस्तान ने तालिबान के साथ क्या बातचीत की। उन्होंने कहा, ‘‘पहले, पाकिस्तान अमेरिका का समर्थन कर रहा था जिसके चलते टीटीपी और (अफगान) तालिबान एक दूसरे से सहमति रखते थे लेकिन अब यह चीज नहीं है।’’ एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान से लगी सीमा पर पाकिस्तान किसी शरणार्थी संकट का सामना नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर बाड़ लगाने का 97-98 प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?