लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान नेता ने अफगान लोगों को बधाई दी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 18:39 IST

Open in App

काबुल, 31 अगस्त (एपी) अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद तालिबान की राजनीतिक शाखा के एक शीर्ष सदस्य ने अफगान लोगों को बधाई दी है और इसे ‘‘देश की पूर्ण स्वतंत्रता’’ हासिल करने में एक ‘‘बड़ी जीत’’ करार दिया है। शाहबुद्दीन दिलावर ने यहां मंगलवार को लगभग 100 लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस कार्यक्रम का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण किया गया। मौजूद लोगों में केवल पुरुष ही थे। दिलावर ने कहा कि तालिबान को कमतर करने के लिए पश्चिम दुष्प्रचार कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आप जल्द ही देश की प्रगति देखेंगे।’’ सरकारी टेलीविजन पर प्रसारित कार्यक्रम के कैप्शन में लिखा था, ‘‘स्वतंत्रता दिवस और अफगानिस्तान में अमेरिकी कब्जे के अंत का जश्न।’’ पृष्ठभूमि में तालिबान का सफेद रंग का झंडा लगा हुआ था। दिलावर ने लोगों से कहा कि तालिबान ने सोवियत संघ को हराया था और अब अमेरिका को हराया है। उसने अफगान राजदूतों से घर लौटने को कहा और वादा किया कि काबुल हवाई अड्डे पर परिचालन जल्द शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्वजिसे जन्म दिया, वही तबाह कर रहा है!

विश्वअफगान तालिबान और आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके को किया ढेर, पाकिस्तान ने कहा- 400 से अधिक घायल, शहबाज शरीफ से मिले आसिम मुनीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं