लाइव न्यूज़ :

पत्रकार ने पूछा- 'क्या अफगानी लोगों को महिलाओं को वोट देने की इजाजत होगी', हंसने लगे तालिबानी लड़ाके, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: August 18, 2021 08:15 IST

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद महिलाओं के अधिकार की सुरक्षा को लेकर सबसे ज्यादा बातें दुनिया भर में हो रही हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें राजनीति में महिलाओं को लेकर सवाल पर तालिबान लड़ाके हंसते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला पत्रकार के सवालों पर हंसने लगे तालिबानी लड़ाके, महिलाओं के अधिकार पर पूछा था सवालमहिलाओं को अफगान के लोग वोट दे सकेंगे या नहीं, इस सवाल पर तालिबानी लड़ाके हंसने लगे और कैमरा बंद करने को कहा।सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है, तालिबान के शासन में अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकार को लेकर सशंकित है दुनिया।

काबुल: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद कई तालिबान लड़ाकों के वीडियो सामने आ रहे हैं। कई मौकों पर वे पत्रकारों को इंटरव्यू देते भी नजर आए। अफगानिस्तान के टोलो न्यूज पर भी तालिबान के एक प्रवक्ता द्वारा महिला पत्रकार को लंबा इंटरव्यू दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। कई जानकार इसे तालिबान की ओर से अपनी छवि बदलने की कोशिश के तौर पर देख रहे हैं।

काबुल से एक और वीडियो भी मंगलवार को सामने आया जिसमें कुछ महिलाएं सड़कों पर निकलकर बंदूकधारियों के सामने ही तालिबान के खिलाफ नारे लगा रही हैं और पोस्टर आदि हाथ में लिए खड़ी हैं। इसके बावजूद तालिबानी बंदूकधारी वहां बिना कोई विरोध किए खड़े हैं। इसे भी तालिबन की ओर से छवि को बदलकर दिखाने की कोशिश माना जा रहा है।

इन सबके बीच एक ऐसा वीडियो भी सामने आया है जिसने तालिबान के इरादों को लेकर संशय बढ़ा दिया है। इसमें एक महिला पत्रकार से बात करते हुए कुछ तालिबान लड़ाके उसके सवाल पर अचानक हंसने लगते हैं। पत्रकार का सवाल महिलाओं के देश की राजनीति में अधिकार से जुड़ा था। 

महिला पत्रकार का सवाल सुनकर हंसने लगे तालिबानी लड़ाके

इस वीडियो में पत्रकार तालिबान की सत्ता में महिलाओं के अधिकार के सम्मान को लेकर सवाल पूछती है। इस पर तालिबान से जुड़ा एक शख्स कहता है कि शरिया के अनुसार महिलाओं के अधिकार का सम्मान किया जाएगा। 

इसके बाद पत्रकार एक और सवाल पूछती है कि क्या अफगान लोगों को महिलाओं को वोट देने का अधिकार होगा। इस सवाल पर बिना कोई जवाब दिए तालिबान लड़ाके हंसने लगते हैं और पत्रकार को कैमरा बंद करने को भी कहते हैं। इसी दौरान एक तालिबानी ये कहता हुए सुनाई देता है कि पत्रकार के सवाल पर उसे हंसी आ गई।

बता दें कि तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता में आने के बाद सबसे ज्यादा बातें महिलाओं के अधिकार को लेकर हो रही हैं। दुनिया भर के कई देशों सहित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकार को लेकर चिंता जताई है।

दूसरी ओर तालिबान की ओर से सत्ता में आने के बाद काबुल में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस भी मंगलवार को की गई। इसमें शरिया के अनुसार महिलाओं का सम्मान किए जाने की बात कही गई। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, 'महिला समाज में बहुत सक्रिय भूमिका निभाएंगी लेकिन ये इस्लाम के नियमों के अनुसार होगा।'

टॅग्स :तालिबानअफगानिस्तानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत