लाइव न्यूज़ :

तालिबान महिलाओं की शिक्षा तथा नौकरियों के लिए सैद्धांतिक रूप से प्रतिबद्ध है: विदेश मंत्री मुत्तकी

By भाषा | Updated: December 13, 2021 14:42 IST

Open in App

काबुल, 13 दिसंबर (एपी) अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने एक साक्षात्कार में कहा कि अफगानिस्तान का नया शासक तालिबान, महिलाओं तथा लड़कियों की शिक्षा तथा नौकरियों के लिए सैद्धांतिक रूप से प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने देश के लाखों लोगों की जरूरत की इस घड़ी में मदद करने के लिए दुनिया से ‘‘दया एवं सहानुभूति’’ दिखाने की अपील की।

मुत्तकी ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि तालिबान सरकार सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहती है और अमेरिका से उसे कोई समस्या नहीं है। उन्होंने अमेरिका और अन्य देशों से 10 अरब डॉलर की उस राशि को जारी करने की अपील की, जिस पर 15 अगस्त को तालिबान के अफगानिस्तान को अपने कब्जे में लेने के बाद देश में तेजी से सैन्य हमले बढ़ने और अमेरिका समर्थित राष्ट्रपति अशरफ गनी के अचानक, गुप्त रूप से देश छोड़ देने के बाद रोक लगा दी गई थी।

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के बीचों-बीच पीली ईंटों से बनी विदेश मंत्रालय की इमारत में अपनी स्थानीय भाषा पश्तो में बात करते हुए मुत्तकी ने कहा, ‘‘ अफगानिस्तान को अस्थिर करना और अफगानिस्तान की सरकार को कमजोर बनाना किसी के भी पक्ष में नहीं है।’’

मुत्तकी ने तालिबान द्वारा लड़कियों की शिक्षा और कार्यबल में महिलाओं पर थोपी गई पांबदियों पर दुनिया के आक्रोश को स्वीकार किया। अफगानिस्तान के कई हिस्सों में, तालिबान के सत्ता में आने के बाद से सातवीं से 12वीं कक्षा की उच्च विद्यालय की छात्राओं को स्कूल जाने की अनुमति नहीं दी गई है और कई महिला सिविल सेवकों को भी घर पर रहने का फरमान सुनाया गया है।

तालिबान अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें स्कूलों और कार्यस्थलों में महिला तथा पुरुष के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने के लिए समय चाहिए, जो इस्लाम की उनकी गंभीर व्याख्या के अनुरूप है।

तालिबान के 1996 से 2001 के बीच पहले शासनकाल के दौरान, उसने लड़कियों तथा महिलाओं के स्कूल जाने, नौकरी करने, उनके मनोरंजन एवं खेल स्थलों आदि जाने पर रोक लगा और खेल के मैदानों में भीड़ के बीच मौत की सजा देकर दुनिया को चौंका दिया था।

मुत्तकी ने हालांकि कहा कि तालिबान अब बदल गया है। उन्होंने कहा, ‘‘ देश के साथ और विश्व के साथ बातचीत कर हमने प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से प्रगति की है। हर गुजरते दिन के साथ हम और अनुभव हासिल करेंगे और अधिक प्रगति करेंगे।’’

मुत्तकी ने कहा कि नए तालिबान शासन के अधीन देश के 34 प्रांतों में से 10 में 12वीं कक्षा की छात्राएं स्कूल जा रही हैं, निजी स्कूल तथा विश्वविद्यालय बिना किसी बाधा के चल रहे हैं और पहले स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर चुकीं सभी महिलाएं काम पर लौट आई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ यह महिलाओं की भागीदारी के सिद्धांत को लेकर हमारी प्रतिबद्धता दिखाता है।’’

विदेश मंत्री ने दावा किया कि तालिबान ने अपने विरोधियों को निशाना नहीं बनाया है, बल्कि एक आम माफी की घोषणा की और कुछ सुरक्षा भी प्रदान की। पूर्व सरकार के नेता बिना किसी डर के काबुल में रह रहे हैं, हालांकि उनमें से अधिकतर देश छोड़ चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो