लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर में आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट, 20 की मौत, 90 से अधिक घायल

By भाषा | Updated: September 19, 2019 12:57 IST

अफगानिस्तान में लगातार हमले हो रहे हैं। एक सप्ताह के अंदर 3 बम धमाके हुए हैं। कम से कम 100 लोगों की मौत हुई है। जल्द ही अफगानिस्तान में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देअस्पताल का एक हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया और वहां खड़ी एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गईं।विस्फोट के शुरुआती घंटों में मृतकों एव घायलों के विरोधाभासी आंकड़े सामने आए।

अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर का एक अस्पताल बृहस्पतिवार तड़के आत्मघाती ट्रक बम विस्फोट से दहल गया। एक अधिकारी ने बताया कि इस धमाके में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 90 से अधिक लोग घायल हो गए।

इस हमले में दक्षिणी जाबुल प्रांत की राजधानी कलत के अस्पताल का एक हिस्सा पूरी तरह बर्बाद हो गया और वहां खड़ी एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गईं। तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली। अपने परिवार के बीमार सदस्यों से मिलने आए निवासी घायलों को शॉल एवं कंबलों से ढक कर क्षतिग्रस्त अस्पताल के भीतर ले गए जबकि अधिकारी गंभीर रूप से घायल लोगों को पास में कंदहार के अस्पतालों तक ले जाने की जद्दोजहद करते नजर आए।

विस्फोट के शुरुआती घंटों में मृतकों एव घायलों के विरोधाभासी आंकड़े सामने आए। प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता गुल इस्लाम सेयाल ने मृतकों की संख्या 12 बताई थी लेकिन कहा था कि अधिकारी मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं। प्रांतीय परिषद के प्रमुख अट्टा जन हकबयान ने मृतकों की संख्या 20 बताई।

अमेरिका के साथ चल रही शांति वार्ता के इस महीने की शुरुआत में बंद हो जाने के बाद से लगभग रोज हमले कर रहे तालिबान का कहना है कि उसका निशाना पास की सरकारी खुफिया विभाग की इमारत थी। हकबयान ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग (एनडीएस) की इमारत की दीवार को नुकसान पहुंचा है। व

ह यह नहीं बता पाए कि इस हमले के हताहतों में खुफिया विभाग का कोई कर्मी भी शामिल था या नहीं। एपी खुफिया सेवाओं की एक इमारत को निशाना बना कर बृहस्पतिवार को किए गए कार बम धमाके में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। जाबुल प्रांत के गवर्नर ने यह जानकारी दी।

रहमतुल्ला यरमाल के मुताबिक, इस हमले में शहर का अस्पताल भी प्रभावित हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने ली जिसने कहा कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय के खिलाफ था।

टॅग्स :अफगानिस्तानबम विस्फोटतालिबानपाकिस्तानइंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत