लाइव न्यूज़ :

चीनी खतरे से निपटने के लिए ताइवान खरीदेगा 400 एंटी शिप हार्पून मिसाइलें, ड्रैगन के युद्धपोतों को डूबोने की तैयारी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 18, 2023 17:07 IST

ताइवान अमेरिका से जमीन से दागी जाने वाली पोत रोधी हार्पून मिसाइलें खरीदने वाला है। ऐसा पहली बार होगा जब ताइवान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सक्षम जमीन आधारित हार्पून मिसाइल मिलने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देचीन को करारा जवाब देने की तैयारी में ताइवानअमेरिका से खरीदेगा 400 हार्पून मिसाइलेंसमुद्र में युद्धपोत को नष्ट कर सकती हैं हार्पून मिसाइलें

नई दिल्ली: चीन की बढ़ती आक्रामकता और उसकी तरफ से किए जाने वाले किसी भी संभावित हमले से निपटने के लिए ताइवान भी तैयारियों में जुट गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार ताइवान अमेरिका से जमीन से दागी जाने वाली पोत रोधी हार्पून मिसाइलें खरीदने वाला है। जानकारी के अनुसार ताइवान 400 हारपून मिसाइलों के सौदे के अंतिम रूप देने की तैयारी में है। इसके लिए ताइवान की संसद ने साल 2022 में ही मंजूरी दे दी थी।  . अमेरिकी रक्षा विभाग ने हाल ही में बोइंग के साथ 1.7 बिलियन डॉलर के अनुबंध की घोषणा की थी। हालांकि आधिकारिक रूप से अब तक ये नहीं बताया गया है कि खरीदार कौन है।  खरीदार के रूप में ताइवान का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। ताइवान एक स्व-शासित द्वीप है जिस पर चीन अपने हिस्से के रूप में दावा करता है। अमेरिका और ताइवान के बीच अगर हार्पून मिसाइलों का सौदा हुआ तो चीन-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने की संभावना है। ऐसा पहली बार होगा जब ताइवान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में सक्षम जमीन आधारित हार्पून मिसाइल मिलने जा रही है। इससे पहले ताइवान ने अमेरिका से युद्धपोत के जरिए दागे जाने वाली हार्पून मिसाइलें खरीदी थीं। 

अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रवक्ता सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल मार्टिन मीनर्स ने यह बताने से इनकार किया है कि क्या ताइवान हार्पून मिसाइलों का प्राप्तकर्ता होगा या नहीं। हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि हम ताइवान को समय पर रक्षा उपकरण प्रदान करने के लिए उद्योग के साथ काम करना जारी रखेंगे। 

बता दें कि बीते 8 से 10 अप्रैल के बीच चीन ने ताइवानी सीमाओं के आसपास आक्रामक सैन्य अभ्यास किया था। हाल ही में ताइवान के राष्ट्रपति साई इंग वेन  के संयुक्त राज्य अमेरिका की थी जिससे चीन भड़का हुआ है।  71 लड़ाकू विमान और 9 युद्धपोतों के साथ चीन ने ताइवान पर वास्तविक हमले का अभ्यास किया था।  चीन ने अपना सैन्य अभ्यास ये ध्यान में रखकर किया कि अगर ताइवान पर कब्जे की अंतिम लड़ाई छेड़ी गई तो इसे कैसे संचालित करना है। चीन के इन कदमों से ताइवान में भय है और वह अब अपनी रक्षा के लिए जरूरी हथियार जुटाने की कोशिश में लगा है। 

टॅग्स :Taiwanअमेरिकामिसाइलmissile
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा