लाइव न्यूज़ :

पूर्वी गोता में सीरियाई सरकार का हमला, 30 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: March 18, 2018 05:39 IST

पूर्वी गोता में सीरियाई सैन्य विमानों द्वारा की गई बमबारी में कम से कम 30 नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।

Open in App

दमिश्क, 17 मार्च। दमिश्क के बहारी इलाके स्थित विद्रोही बहुल पूर्वी गोता में सीरियाई सैन्य विमानों द्वारा की गई बमबारी में कम से कम 30 नागरिकों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। ब्रिटेन के युद्ध निगरानी समूह ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, सीरियाई मानवाधिकार निगरानी संस्था (एसओएचआर) ने कहा कि शासन ने जमाल्का क्षेत्र से अपने घरों को छोड़कर पूर्वी गोता के हज्जा की ओर जा रहे नागरिकों को अपना निशाना बनाया। 

पूर्वी गोता इस्लामी विद्रोही समूह अल-रहमान कोर द्वारा नियंत्रित है और सरकारी बलों से लड़ रहा है। एसओएचआर ने कहा कि कफ्र बतना को निशाना बनाकर भी बमबारी की गई, जहां शुक्रवार को रूस ने 64 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। निगरानी संस्था के मुताबिक, पूर्वी गोता में 18 फरवरी को हिंसा बढ़ने के बाद से 271 नाबालिगों और 173 महिलाओं समेत कुल 1,394 लोगों की जान जा चुकी है। 

बता दें कि इन सब से इतर अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस ने रासायनिक हथियार इस्तेमाल करने को लेकर सीरिया को चेतावनी देते हुए कहा था कि, इसके इस्तेमाल से उसे खामियाजा भुगतना पड़ सकता है जैसा कि पिछले साल इसका इस्तेमाल करने पर डोनाल्ड ट्रंप ने सीरियाई हवाई अड्डे पर हमला करने के आदेश दिए थे। 

सीरिया में रासायनिक हथियारों के भंडार के लिए मैटिस ने रूस को जिम्मेदार ठहराया, जिस पर रूस ने कहा कि वह साल 2013 में हुए समझौते के तहत इसे समाप्त करने में मदद करेगा। हालांकि, अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों ने इस बारे में कहा कि सीरिया ने पिछले साल नागरिकों पर रासायनिक हथियार का इस्तेमाल किया था।  

टॅग्स :सीरियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत