लाइव न्यूज़ :

सीरिया: विद्रोहियों के कब्जे से लोगों को निकालने के लिए 5 घंटे रहा युद्धविराम

By IANS | Updated: February 28, 2018 01:28 IST

'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समझौता 2401' के प्रभाव में आने के कुछ दिनों बाद ही सीरिया में यह मानवीय संधि लागू हुई है।

Open in App

दमिश्क, 27 फरवरी: सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी घौता में रूस द्वारा प्रस्तावित पांच घंटों का युद्ध विराम मंगलवार सुबह शुरू हो गया जो दोपहर दो बजे तक रहा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे शुरू हुआ युद्ध विराम दोपहर दो बजे तक लागू रहा। विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रतिदिन इसी समय पर युद्ध विराम लागू हुआ करेगा। मानवीय गलियारा दमिश्क और पूर्वी घौते के बीच एकलौती क्रॉसिंग वाफिदीन क्रॉसिंग पर निर्धारित हुआ है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, यह क्रॉसिंग एंबुलेंस और बसों के साथ तैयार हुई है, जो नागरिकों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाती हैं। 

इस्लाम पार्टी के राजनीतिक प्रमुख मुहम्मद अलौश ने एक दिन पहले कहा कहा था कि केवल घायल लोग ही पूर्वी घौते से जा सकते हैं, सामान्य लोग नहीं। इसलिए यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है कि क्या विद्रोही स्थानीय नागरिकों को पूर्वी घौता छोड़ने की अनुमति देंगे। राज्य सरकार द्वारा संचालित अल एखबरिया टीवी ने कहा कि मंगलवार की सुबह नागरिकों को जाने से रोकने के लिए विद्रोहियों ने क्रॉसिंग के निकट एक स्थान पर गोलीबारी की। 

'संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समझौता 2401' के प्रभाव में आने के कुछ दिनों बाद ही सीरिया में यह मानवीय संधि लागू हुई है। समझौते के तहत सीरिया में सभी पार्टियों को तत्काल युद्ध बंद कर कम से कम 30 दिनों तक युद्धविराम लागू करना होगा। सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल असद और उनके सहयोगियों द्वारा सात साल से युद्ध में जारी बमबारी से 18 फरवरी के बाद 510 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :सीरियाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत326 दिन ऑपरेशन और 7 खूंखार आतंकवादी ढेर, किश्तवाड़ में सेना और पुलिस ने ऐसे दिया अंजाम

भारतJammu and Kashmir: सेना के बहादुर कुत्ते टायसन ने किश्तवाड़ मुठभेड़ में पहली गोली खाई और टाप जैश कमांडर को मारने में मदद की

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं